Gonda : बृजभूषण सिंह ने दिया बड़ा बयान, मुसलमानों और हिंदू का डीएनए एक,ओवैसी को बताया हिंदू

0
195

न्यूज़लिंक हिंदी।  सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मुलसमानों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने बयान के जरिए मुस्लिम वोट बैंक को बड़ा संदेश देने की कोशिश की है। बृजभूषण शरण सिंह ने मुसलमान और हिंदू का डीएनए एक होने की बात कर चुनावी मैदान में एक अलग ही माहौल खड़ा करने की कोशिश की है।

मुसलमानों को लेकर बृजभूषण पहली बार इस प्रकार का बयान नहीं देते दिखे हैं। इससे पहले अक्टूबर 2022 में असदुद्दीन ओवैसी को लेकर बड़ा बयान दिया था। एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी को लेकर भाजपा सांसद ने कहा था कि उनके पूर्वज मुख्य रूप से हिंदू थे। उन्होंने दावा किया था कि उनके दादा का नाम तुलसीराम दास था। साथ ही, माफिया अतीक अहमद को भी बृजभूषण ने पहले हिंदू बताया था।

कैसरगंज लोकसभा सीट पर बेटे करण भूषण सिंह को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। बेटे के लिए चुनावी प्रचार में उतरे निवर्तमान सांसद बृजभूषण शरण सिंह का अलग ही रुख देखने को अब मिल रहा है। चुनावी मैदान में उतारकर प्रचार कर रहे बृजभूषण शरण सिंह ने मुसलमानों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अल्पसंख्यक समाज हमसे बिल्कुल अलग नहीं है।

सांसद ने कहा कि कोई कहे या न कहे, हम कहते हैं कि आप हमारा ही खून हैं। कोई डीएनए जांच करा कर देख ले, पांच पीढ़ी पहले तक हम एक ही निकलेंगे। आपके लिए हम बदनाम हैं, आप हमारे लिए बदनाम हैं। इसलिए बोना हो तो कमाल का बीज ही बोइए। नहीं तो मत ही मत दीजिए।

बृजभूषण शरण सिंह ने असदुद्दीन ओवैसी के दादा तक का नाम बता दिया था। उन्होंने 2022 में दिए गए बयान में कहा था कि मैं गारंटी लेता हूं कि ओवैसी के बाबा के पिताजी का नाम तुलसीराम दास था। गारंटी के साथ कहता हूं कि वो मुख्य रूप से हिंदू थे।

उन्होंने कहा कि आप भी इसके बारे में पढ़ सकते हैं। सपा नेता आजम खान पर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की थी। लेकिन, बलरामपुर से सपा नेता रिजवान खान को लेकर भी कहा था कि वे भी हिंदू हैं। पूर्व एमएलसी महफूज खान को उन्होंने कलहंस ठाकुर बताया। भाजपा सांसद ने भी उन्हें हिंदू बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here