Kanpur के ”करौली सरकार” फिर विवादों में, अब Google गोल्डन बाबा ने पुलिस कमिश्नर से की शिकायत, बुलडोजर चलाने की मांग

Kanpur News: कानपुर के करौली सरकार उर्फ संतोष सिंह भदौरिया एक नये विवाद में उलझते नजर आ रहे हैं।

0
316
कानपुर के करौली सरकार के खिलाफ गूगल गोल्डन बाबा ने पुलिस कमिश्नर से की शिकायत।

न्यूजलिंक हिंदी, कानपुर। कानपुर के करौली सरकार उर्फ संतोष सिंह भदौरिया एक नये विवाद में उलझते नजर आ रहे हैं। अब कानपुर के गूगल गोल्डन बाबा के नाम से मशहूर मनोज सिंह और कई अन्य लोगों ने करौली बाबा के ऊपर कार्रवाई करने की मांग की है। गोल्डन बाबा का आरोप है कि, करौली सरकार ने लड्डू गोपाल यानी भगवान श्रीकृष्ण को लेकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है। यही नहीं, गोल्डन बाबा ने तो करौली बाबा को इस मामले में ठग और पाखंडी तक बता दिया है।

उत्तर प्रदेश के कानपुर महानगर में स्थित करौली आश्रम के करौली बाबा पहले भी विवादों में रहे हैं। नोएडा के डॉक्टर के साथ मारपीट मामले में करौली सरकार विवादों में घिरे हुए थे। यह मामला कुछ ठंडा ही पड़ा था, तो एक बार फिर बाबा की परेशानी बढ़ती दिख रही है।

ये भी पढ़ें: Viral News: ऑर्डर हुई 42.3 लाख रुपये की Swiggy से बिरयानी, इस युवक ने बनाया रिकॉर्ड

कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र स्थित करौली सरकार में यज्ञ हवन के माध्यम से लोगों को ठीक करने का दावा किया जाता है, यहां नोएडा से आए डॉक्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। जिसके बाद कानपुर से लेकर पूरे दिल्ली की मीडिया में इस खबर को प्रमुखता से दिखाना शुरू किया। देखते ही देखते बाबा पूरे देश में सुखिर्यों में आ गए।

वीडियो में सुने गोल्डन बाबा ने क्या कहा: 

यह है ताजा मामला
हिंदू देवी-देवताओं के अपमान और धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगाते हुए गूगल गोल्डन बाबा और अन्य लोग पुलिस कमिश्नर से मिले और करौली सरकार पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। शनिवार को गोल्डन बाबा ने कहा “लड्डू गोपाल हिंदू धर्म में आस्था के केंद्र हैं। करौली सरकार की बेहद अमर्यादित भाषा हम लोग बर्दाश्त नहीं कर सकते. ऐसे ठगों के ऊपर कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि ये लोग आमजन को न ठगें.”

अधिवक्ता के साथ पहुंचे पुलिस कमिश्नर के पास
पुलिस कमिश्नर आर के स्वर्णकार से मिलने के बाद गोल्डन बाबा और उनके अधिवक्ता राकेश दीक्षित ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वे पहले भी इस मामले मे पुलिस कमिश्नर से मिले थे। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुयी थी इसलिए दोबारा पुलिस कमिश्नर से मिलकर करौली सरकार उर्फ संतोष सिंह भदौरिया के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना था कि अपार संपत्ति पैदा करने वाले संतोष भदौरिया पर योगी का बुलडोजर भी चलना चाहिए। अगर उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में हिंदू समाज ,प्रधानों और कई संगठनों के साथ प्रदर्शन करेंगे।

ये भी पढ़ें: केके पाठक के ‘खौफ’ पर भारी पड़ा मटन चावल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, जमकर हंगामा बुलानी पड़ी पुलिस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here