न्यूज़लिंक हिंदी, गोरखपुर। शनिवार यानी आज सीएम योगी एम्स में ब्लड बैंक और डायलिसिस जैसे सुविधाओं का उद्घाटन करेंगे। बता दे कि एम्स में पीपीपी मोड पर डायलिसिस यूनिट शुरू हो रही है। नेफ्रोप्लस कंपनी से इसे लेकर करार हुआ है। वहीं कंपनी 20 बेड का डायलिसिस यूनिट चलाएगी। इसमें कम पैसों पर गुर्दा मरीजों की डायलिसिस होगी।
एम्स में ब्लड डोनेशन कैंप लगेगा
एम्स के कार्यकारी निदेशक डॉ. जीके पॉल ने बताया कि एम्स में सभागार में होने वाले कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने तैयारियों की समीक्षा की। बताया कि एम्स में ब्लड बैंक को लाइसेंस मिल चुका है। इसमें ब्लड सेपरेशन यूनिट भी लग चुकी है। जल्द ही एम्स में ब्लड डोनेशन कैंप भी लगेगा।
35 परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
बता दे कि आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। करीब 953 करोड़ रुपये से अधिक की 35 परियोजनाओं का शिलान्यास और 53 करोड़ रुपये से अधिक की 13 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है।
इसके अलावा लोकार्पण और शिलान्यास की परियोजनाओं में बाढ़ बचाव, फ्लाई ओवर, सड़क एवं नाली निर्माण, कलेक्ट्रेट परिसर में डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में आवासीय एवं अनावासीय भवनों का निर्माण, एमईएस ऑफिस की शिफ्टिंग, पर्यटन विकास के कार्य शामिल हैं।
ये भी पढ़ें : गौतम गंभीर ने राजनीति को किया अलविदा, आतिशी ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा, -दिल्ली के किसी भी सांसद ने काम नहीं किया

