यूपी टी20 लीग के 19वें मैच के रोमांचक मुकाबले में गोरखपुर ने काशी को हराया

0
230

न्यूज़लिंक हिंदी। यूपी टी20 लीग में काशी रुद्रास का हार का सिलसिला अभी तक जारी बना हुआ है। मंगलवाक को खेले गए काशी बनाम गोरखपुर के बीच मुकाबले में लखनऊ ने शानदार जीत हासिल कर ली।

पहले बल्लेबाजी करते हुए गोरखपुर ने निर्धारित 20 ओवर में 147 रन बनाए जिसके जवाब में काशी की टीम 138 रन पर ही सिमट कर रह गई। छोटे स्कोर का पीछा करने में गोरखपुर ने काशी रुद्रास को 9 रन से से पराजित भी किया है।

यूपी टी-20 क्रिकेट के तहत मंगलवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में गोरखपुर लॉयंस ने काशी रुद्रास को नौ रन से पराजित किया, गोरखपुर के 147 रन के जवाब में काशी की टीम 19.3 ओवर में 138 रन बनाकर आउट भी हो गई।

विजेता टीम से अनिवेश चौधरी ने 47 गेंदों पर 53 और एसएस यादव ने 41 गेंदों पर 48 रन की पारी खेली, जबकि प्रियांशु गौतम ने तीन और विशाल व अंकित ने दो-दो विकेट भी झटके। पराजित टीम से शिवा सिंह ने 17 गेंदों पर सबसे ज्यादा 33 रन बनाए, जबकि शिवम मावी ने तीन विकेट भी हासिल किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here