न्यूज़लिंक हिंदी। गोरखपुर में कैंपियरगंज इलाके के महावनखोर के पास शुक्रवार की सुबह कोहरे की वजह से तेज रफ्तार बस ने एक बाइक सवार युवक को रौंद डाला । हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, नवापार गांव निवासी संतोष चौहान 28 साल का अपनी बाइक से कहीं जाने के लिए निकला था। अभी वह अमरोहा के पास हाइवे पर पहुंचा ही था कि गोरखपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने रौंद डाला । हादसे की वजह कोहरा बताया जा रहा है।
हादसे के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने की तैयारी में थे, लेकिन उसकी मोके पर ही मौत हो गई। पास के अस्पताल में लेकर लोग गए, जहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पहचान होने के बाद पुलिस ने मृत युवक के परिजनों को फोन कर घटना की पूर्ण रूप से जानकारी दे दी।
ये भी पढ़ें
बाइक टक्कर से घायल बुजुर्ग महिला की मोके पर हुई मौत
गुलरिहा क्षेत्र के मोगलान सिरसिया उर्फ भरवलिया निवासी एक बुजुर्ग महिला सड़क दुघर्टना में घायल हो गई थी। घायल को बीआरडी मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया था, जिसकी इलाज दौरान रात में उनकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, भरवलिया गांव निवासी रमपतिया 65 साल पत्नी स्व.रामअवध मौर्य किसी काम से गुलहरिया बाजार गई थी, हनुमान मंदिर के पास बाइक के ठोकर मारने से घायल हो गई थी। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज दौरान देर रात मौत हो गई। गुलरिहा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी गृह भेज दिया गया ।

