Gorakhpur News : भोजन की क्वालिटी खराब होने की शिकायत पर वार्डन ने उन्हें डंडे से पीटा,रोती-बिलखती रहीं लड़कियां,जाने पूरा मामला

0
99

न्यूज़लिंक हिंदी। एक बेहद ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। आवासीय विद्यालय की एक वार्डन ने छात्राओं को डंडे से बुरी तरह से पीटा है। बच्चियां रोती-बिलखती चिल्लाती रहीं कि हमें माफ कर दो लेकिन बेरहम वार्डन की लाठी लगातार मासूम छात्राओं पर बरसती रही।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक अमले में पूरी तरह से हड़कंप मच गया। बीएसए ने टीम गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि छात्राओं और वार्डन से बात कर दोषियों के खिलाफ कढ़ी कार्रवाई की जाएगी।

पिटाई के दौरान किसी छात्रा ने चुपके से वीडियो बना लिया जो वायरल हो गया। वायरल होते ही कई अन्य छात्राएं भी सामने आईं, जिन्होंने वार्डन की शिकायत की है। कक्षा 8 में पढ़ने वाली एक छात्रा ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि वार्डन का रवैया हम सभी के लिए बेहद खराब रहता है।

आए दिन वह हम से बदतमीजी करती हैं। खाने की जब भी शिकायत की जाती है तो अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए बुरी तरह से धमकाती हैं। एक छात्रा ने इसकी शिकायत हेडमास्टर से की थी, उसके बाद इन्होंने हम सभी की पिटाई की।

घटना की जानकारी होते ही बीएसए रामेंद्र सिंह ने जांच टीम गठित कर तुरंत ही जांच शुरू कर दी है। उनका कहना है कि छात्राओं से इस बारे में पूछताछ की जा रही है। वार्डन से भी बात की जाएगी। जांच के बाद दोषी वार्डन को बिल्कुल भी बख्सा नहीं जाएगा। और कढ़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here