Gorakhpur News : हैवानियत को भी किया शर्मसार पत्नी को निर्वरस्त्र कर पूरे गांव में दौड़ाकर पीटा,दहेज की दरिंदगी के लिए

0
223

न्यूज़लिंक हिंदी। गोरखपुर के सहजनवां इलाके के एक गांव में ऐसे भी हैवानियत हुई विवाहिता को पति व देवर ने गांव में निर्वस्त्र कर पीटा। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर गला दबाकर हत्या की भी कोशिश की गई।

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस दहेज उत्पीड़न, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच कर रही है। विवाहिता ने तहरीर में लिखा है कि उसकी दूसरी शादी हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में हुई है। उसके दो बच्चे भी हैं।

शादी के बाद पति व देवर उसे और बच्चे को मारते-पीटते थे। आरोप है कि पति व देवर ने गला दबाकर मारने की कई बार कोशिश की। दोनों ने निर्वस्त्र कर पूरे गांव में दौड़ाकर पीटा और घर से निकाल दिया। और उसका गला दबाकर मरने की भी कोशिस की।

आरोप है कि हरपुर बुदहट थाने पर कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने एसएसपी से भी गुहार लगाई। एसएसपी के निर्देश पर सहजनवां पुलिस ने पति व उसके भाई के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here