Gorakhpur News: ट्रेन में 52 लाख रूपये के अवैध सोने के साथ तस्कर हुए हिरासत में,जानिए आगे

0
162

न्यूज़लिंक हिंदी। डायरेक्ट्रेट ऑफ़ रेवन्यू इंटेलिजेंस की टीम ने शुक्रवार को कोलकाता से गोरखपुर आ रही ट्रेन से साढ़े सात सौ ग्राम अवैध सोने के साथ एक व्यक्ति को पूर्ण रूप से हिरासत में लिया है। सोने की कीमत करीब 52 लाख बताई जा रही है।

यह सोना तस्करी कर बैंकॉक से कोलकाता होते हुए गोरखपुर लाया जा रहा था। अंदेशा है कि यह सोना गोरखपुर व आसपास के बाजारों में खपाने की तैयारी थी। जानकारी के मुताबिक, डीआरआई को सूचना मिली थी कि बैंकॉक से तस्करी कर सोना कोलकाता के रास्ते पा गोरखपुर लाया जाने वाला है।

डीआरआई की खुफिया टीम ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी की। कोलकाता से गोरखपुर आने वाली ट्रेन में अवैध सोने के साथ तस्कर को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए तस्कर के पास से साढ़े सात सौ ग्राम सोना मिला। पूछताछ में उसने कुछ बड़े नाम भी बताए हैं।

ये भी पढ़ें :

मेरठ में एक छत पर दिखा तेंदुआ, मचा हड़ंकप

मेरठ के कसेरूखेड़ा में तेंदुआ देखा गया है। तेंदुआ होने की सूचना पर पुलिस मौके पहुंची। वहीं, वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। टीम ने पिंजरा लगाया हुआ है। तेंदुए को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here