Gorakhpur News : गोरखपुर में सड़क हादसे में बच्ची समेत दो लोगों की मौत हुई,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा

0
245

न्यूज़लिंक हिंदी। गोरखपुर जिले में सड़क हादसों में बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना के सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पिपराइच में बच्ची की मौत के बाद चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। ट्रक को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

पिपराइच प्रतिनिधि के मुताबिक, पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक से चार साल की बच्ची की सड़क हादसे में मौत हो गई। सरैया की तरफ से पिपराइच के लिए एक ट्रक आ रहा था।

रतनपुर गांव के मुख्य सड़क पर गांव के निवासी सुजीत कुमार की चार वर्षीय बेटी खेलने के दौरान धान कुटाई कर रहे मशीन को देख रही थी । इस बीच अनियंत्रित ट्रक ने उसे रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उस बच्ची की मौत हो गई। ग्रामीणों नें ट्रक चालक को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा और चालक को हिरासत में ले लिया।

पिपरौली प्रतिनिधि के मुताबिक, सरैया ईंट भट्टे पर कार्य करने वाला मजदूर राजू बरवार के पास दुर्घटना में घायल हो गया। जानने वाले ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मजदूर की भी मौत हो गई।

गीडा पुलिस द्वारा बताया गया कि इसकी सूचना हमें नहीं है। परिजनों ने इसकी सूचना नहीं दी थी। हादसे के बाद मजदूर को परिजनों ने जिला अस्पताल को ले गए, जहां इलाज के दौरान मोके पर ही उसकी मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here