Gorakhpur: एसएसबी जवान ने की खुदकुशी, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जानें पूरा मामला

रविवार सुबह जब घरवालों का फोन नहीं उठा तो उन्होंने अफसरों को सूचना दी। उनके साथी कर्मचारी मौके पर गए और खिड़की तोड़कर देखा तो फंदे से शव लटका था।

0
237

न्यूज़लिंक हिंदी, गोरखपुर। चिलुआताल इलाके के उर्वरकनगर में शनिवार देर रात सरकारी आवास में एसएसबी के उप निरीक्षक अशोक सिंह (51) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार सुबह जब घरवालों का फोन नहीं उठा तो उन्होंने अफसरों को सूचना दी। उनके साथी कर्मचारी मौके पर गए और खिड़की तोड़कर देखा तो फंदे से शव लटका था। बता दे कि पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पारिवारिक कलह में खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है।

गोरखपुर मुख्यालय में कार्यरत थे
जानकारी अनुसार जम्मू-कश्मीर के राजौरी निवासी अशोक सिंह सीमा सुरक्षा बल में उप निरीक्षक पद पर गोरखपुर मुख्यालय में कार्यरत थे। शनिवार रात मुख्यालय स्थित अपने आवास डी 62 में वे सोने चले गए। वह अकेले ही रहते थे। रात में पंखे में नायलान की रस्सी का फंदा बनाकर झूल गए, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
बता दे कि रविवार सुबह मोबाइल फोन पर बात नहीं होने से परेशान उनके परिजनों ने इसकी सूचना जब उनके अधिकारियों को दी। तब अधिकारियों ने आवास की खिड़की का शीशा तोड़कर देखा तो अशोक सिंह का शव फंदे से लटक रहा था। अधिकारियों ने तुरंत इसकी सूचना चिलुआताल पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें : Kisan Andolan: दिल्ली कूच में शामिल हुए तो नहीं बनेगा पासपोर्ट, गृहमंत्रालय ने हरियाणा को दी ज्यादा फोर्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here