सैमसंग स्मार्टफोन यूज करने वालों के लिए सरकार ने जारी की बड़ी चेतावनी , कही ये बात…

केंद्र सरकार ने देश में बढ़ते साइबर अपराध को लेकर उपभोक्ताओं को चेतावनी जारी की है। पिछले कुछ समय से साईबर सुरक्षा का खतरा बढ़ गया है। स्मार्टफोन हैकर्स के निशाने पर हैं।

0
270

न्यूज़लिंक हिंदी। केंद्र सरकार ने देश में बढ़ते साइबर अपराध को लेकर उपभोक्ताओं को चेतावनी जारी की है। पिछले कुछ समय से साईबर सुरक्षा का खतरा बढ़ गया है। स्मार्टफोन हैकर्स के निशाने पर हैं। यही वजह है कि अब सरकार ने सैमसंग स्मार्ट फोन के यूजर्स को चेतावनी जारी की है। ये चेतावनी खासतौर पर सैमसंग कंपनी के स्मार्टफोन यूजर्स के लिए जारी की गई है।

ये भी पढ़े : VIDEO: क्या हो गया ऐसा प्रीति जिंटा को देनी पड़ गई सफाई? Bobby Deol की इस वजह से फैली अफवाहें

सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी Cert-in यानी कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पांस टीम ने इस संबंध में स्पेशल अलर्ट जारी किया है। जाहिर है अगर आप सैमसंग कंपनी के स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो ये चेतावनी आप के लिए भी है। Cert-in ने गैलेक्सी-23 और अन्य सैमसंग मोबाइल हैंडसेट को लेकर ये चेतावनी जारी की है। सरकार की कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पांस टीम ने उपभोक्ताओं को अपने-अपने फोन को हमेशा अपडेट करते रहने को कहा है।

पिछले कुछ समय से ऑनलाइन फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़े हैं। आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि एंड्रॉयड फोन सुरक्षित होते हैं लेकिन अब हैकर्स ने ऐसे स्मार्टफोन को भी हैक करने की तरकीब निकाल ली है। यही वजह है कि स्मार्टफोन कंपनियां समय-समय पर अपडेट वर्जन के मोबाइल लॉन्च करती रहती हैं, इसके बावजूद हैकर्स आमलोगों के फोन के लिए नई चुनौतियां पैदा करते रहते हैं।

ये भी पढ़े : Rohit Sharma को कप्तानी से हटाना मुंबई इंडियंस को पड़ा भारी, गंवा दिए डेढ़ लाख फॉलोअर्स, फैंस ने जमकर निकाली भड़ास

सरकार ने क्यों जारी की ये चेतावनी?
सैमसंग मोबाइल की सीरीज में सुरक्षा संबंधी कई खामियां पाई गई हैं। Cert-in की जारी चेतावनी के मुताबिक अटैकर्स बहुत आसानी से सैमसंग मोबाइल के संवेदनशील डाटा हैक कर सकते हैं। 13 दिसंबर को जारी हुई Cert-in की एडवाइजरी में बताया गया है कि अटैकर्स चाहे तो आपके सिम का पिन भी उड़ा सकते हैं। वह चाहे तो आपके मोबाइल के स्टोरेज में उपलब्ध सारी जानकारियां हासिल कर सकता है। इससे आपका बैंक अकाउंट और दूसरी सोशल मीडिया प्रोफाइल की सुरक्षा की चुनौती भी बढ़ सकती है।

सैमसंग के किस मोबाइल पर है खतरा?
Cert in के मुताबिक सैमसंग मोबाइल 11, 12, 13 और 14 सीरीज एंड्रॉयड सिस्टम है। यहां तक कि सैमसंग गैलेक्सी 23 भी अपग्रेड होकर एंड्रॉयड 14 पर आ चुका है। इसके बावजूद इसकी सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। हैकर्स सिक्योरिटी से खिलवाड़ करके उपभोक्ता का गोपनीय डाटा चुरा सकते हैं। ऐसे में Cert in ने मोबाइल इस्तेमाल करने वाले लोगों को सॉफ्टवेयर अपडेट करने की सलाह दी है। इससे उपभोक्ता के मोबाइल की सुरक्षा बढ़ सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here