सरकारी नौकरी:पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में 203 पदों पर निकली भर्ती, 70 हजार से ज्यादा सैलरी, एग्जाम से सिलेक्शन, जानिए आगे

0
245

न्यूज़लिंक हिंदी , पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) के विभिन्न क्षेत्रों/कार्यालयों के लिए जूनियर तकनीशियन ट्रेनी (जेटीटी) इलेक्ट्रीशियन के 203 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है।
आयु सीमा :

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष तय की गई है। एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी के लिए उम्र में छूट सरकारी नियमों के अनुसार तय की गई है।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में आईटीआई के साथ 10वीं पास होना चाहिए।

फीस :

जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस : 200 रुपए
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ईएसएम/डीईएसएम : नि:शुल्क
सैलरी :

उम्मीदवारों को हर महीने ट्रेनिंग के दौरान 18,500 रुपए दिए जाएंगे। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद 21,500 से 74,000 रुपए सैलरी हर महीने मिलेगी।
सिलेक्शन प्रोसेस :

कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
ट्रेड टेस्ट
मेडिकल एग्जामिनेशन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here