GST Raid In Kanpur: मिर्जा इंटरनेशनल कंपनी के 14 ठिकानों में छापेमारी की कार्रवाई, करोड़ों रुपये की कर चोरी पकड़ी गई

0
165

न्यूज लिंक, संवाददाता। मिर्जा इंटरनेशनल कंपनी के चौदह ठिकानों में चल रही स्टेट जीएसटी की छापे की कार्रवाई की गुरुवार को पूरी हो गई। इस दौरान स्टेट जीएसटी की टीम ने मैनेजर, एकाउंटेंट समेत कई कर्मचारियों से पूछताछ की। साथ ही पैन ड्राइव में लैपटॉप और कंप्यूटरों से जुटाए ब्यौरा के साथ अन्य दस्तावेज को अपने साथ ले गई है। जिसे मुख्यालय में जमा कर दिया गया है। अब अधिकारी दस्तावेजों का मिलाकर पता लगाएंगे कि कितने करोड़ की कर चोरी की जा रही थी।

बताया जा रहा है कि करोड़ों की कर चोरी पकड़ी गई है, लेकिन अभी किसी जिम्मेदार अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है। मिर्जा इंटरनेशनल अपने रेडटेप ब्रांड जूते विश्व के कई देशों में निर्यात करता है। यह समूह देशके सबसे बड़े निर्यातकों में शामिल है। बताया जा रहा है कि आय और व्यय के ब्यौरे में करोड़ों की कर चोरी पकड़ी गई। स्टॉक का मिलान भी सही नहीं पाया गया है।

इससे मिर्जा इंटरनेशल कंपनी की मुश्किलें बढ़ सकती है। अगले एक से दो दिन में दस्तावेजों के मिलान के बाद पता चलेगा कि कंपनी ने कितने की कर चोरी की है और उन पर कितने की पैनाल्टी लगाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here