Gujarat : डांग जिले में हुआ बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, हुई पांच श्रद्धालुओं की मौत

0
152

गुजरात के डांग जिले में हुआ बड़ा हादसा, मध्य प्रदेश से गुजरात के धार्मिक स्थलों के प्रवास से के लिए निकली बस सापुतारा मालेगांव घाट में खाई में अचानक से गिर गई।

और इस भयावह हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। डांग जिले की डिप्टी एसपी एस जी पाटिल के अनुसार सभी यात्री मध्य प्रदेश के अशोकनगर और शिवपूरी जिले के हैं कुल 5 लोगों की मौत भी हुई है।

और जिनमे सभी घायलों को आह्ववा अस्पताल में रिफर भी किया गया है।और बस जाकर गहरी खाई में गिर गई। इसके बाद बचाव कार्य को शुरू किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घायलों को रेस्क्यू किया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

ये भी सामने आया है कि इस बस में कुल 48 तीर्थ यात्री सवार थे। जो मध्य प्रदेश से गुजरात की धार्मिक यात्रा पर आए थे। सभी लोग महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर से गुजरात के द्वारका जा रहे थे। और अधिकारी ने बताया कि तीर्थयात्री मध्य प्रदेश के गुना, शिवपुरी और अशोक नगर जिलों से थे।

और घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना सुबह करीब 4.15 बजे हुई। जब सपूतारा हिल स्टेशन के पास बस के ड्राइवर ने बस पर नियंत्रण भी खो दिया।

इसके बाद बस क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए लगभग 35 फीट गहरी खाई में गिर गई। और पुलिस का कहना है कि मृतकों की संख्या और भी बढ़ भी सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here