Gujarat: अहमदाबाद में बोले PM मोदी, ‘महिलाएं हैं डेयरी क्षेत्र की रीढ़, उनके नेतृत्व में हुआ विकास’

पीएम मोदी आज गुजरात के अहमदाबाद में गुजरात सहकारी दूध विपणन संघ (जीसीएमएमएफ) के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लेने के पहुंचे हुए हैं।

0
308

न्यूज़लिंक हिंदी। पीएम मोदी आज गुजरात के अहमदाबाद में गुजरात सहकारी दूध विपणन संघ (जीसीएमएमएफ) के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लेने के पहुंचे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की आजादी के बाद कई ब्रांड बनाए गए लेकिन अमूल जैसा कोई नहीं है। उन्होंने कहा भारत के डेयरी क्षेत्र ने महिलाओं के नेतृत्व में विकास देखा है, महिलाएं हमारे डेयरी क्षेत्र की रीढ़ हैं। हमारी सरकार महिलाओं की वित्तीय ताकत बढ़ाने के लिए काम कर रही है। अमूल ब्रांड इस बात का उदाहरण है कि कैसे दीर्घकालीन दृष्टिकोण को ध्यान में रख कर लिए गए फैसले आने वाली पीढ़ियों तक लाभ पहुंचाते हैं।

ये भी पढ़े : जम्मू-कश्मीर में CBI की 30 ठिकानों समेत पूर्व राज्यपाल मलिक के घर पर हुई छापेमारी, हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट से जुड़ा मामला

‘दुनिया में सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश’
पीएम मोदी ने कहा, ‘हम आज दुनिया के सबसे बड़े दूध उत्पादक देश हैं। भारत के डेयरी सेक्टर से 8 करोड़ लोग सीधे जुड़े हुए हैं। पिछले 10 साल में ही भारत में दूध उत्पादन में करीब 60% वृद्धि हुई है। पिछले 10 वर्षों में प्रति व्यक्ति दूध उपलब्धता भी करीब 40% बढ़ी है। दुनिया में डेयरी सेक्टर सिर्फ 2% की दर से आगे बढ़ रहा है। जबकि भारत में डेयरी सेक्टर 6% की दर से आगे बढ़ रहा है। मैं डेयरी क्षेत्र के सबसे बड़े हितधारक को बधाई देना चाहता हूं। यह सबसे बड़ा हितधारक और महान योगदानकर्ता हमारा पशुधन है। मैं इस यात्रा को सफल बनाने में उनके महान योगदान के प्रति अपना आभार व्यक्त करना चाहता हूं।’

ये भी पढ़े : Rakul-Jackky Wedding: रकुल प्रीत सिंह बनीं जैकी भगनानी की दुल्हनिया, सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की तस्वीरें

22850 करोड़ की परियोजनाओं का अनावरण
बताते चलें कि अपनी गुजरात यात्रा के दौरान पीएम मोदी 22,850 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का अनावरण करेंगे। परियोजनाओं में गांधीनगर, अहमदाबाद, बनासकांठा, आनंद, महेसाणा, कच्छ, खेड़ा, भरूच, तापी, वडोदरा, सूरत, नवसारी में सड़क, रेल, ऊर्जा, स्वास्थ्य, इंटरनेट कनेक्टिविटी, शहरी विकास, जल आपूर्ति, पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल होंगे। पीएम मोदी सूरत नगर निगम, सूरत शहरी विकास प्राधिकरण और ड्रीम सिटी के लिए 5,040 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। इसमें 3,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 41 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की 18 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन शामिल हैं। पीएम मोदी 840 करोड़ रुपये की लागत से खरीदी गई 50 इलेक्ट्रिक बसों का भी शुभारंभ करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here