Gujarat : बोरवेल में गिरी किशोरी, बचाव अभियान हुआ जारी

0
201

गुजरात में हुआ हादसा, कच्छ जिले के एक गांव में सोमवार सुबह 18 वर्षीय एक किशोरी गहरे बोरवेल में गिर गई जिसे बचाने के लिए बचाव अभियान लगातार जारी है।

अधिकारियों ने यह पुर जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना जिले के भुज तालुका के कंदेराई गांव में सुबह करीब साढ़े छह बजे हुई।

और भुज के डिप्टी कलेक्टर एबी जादव ने बताया कि किशोरी राजस्थान के प्रवासी मजदूरों के परिवार से थी। वह 540 फुट गहरे बोरवेल में 490 फुट की गहराई पर फंसी हुई है।

जब परिवार ने बताया कि उनकी 18 वर्षीय लड़की बोरवेल में गिर गई है तो अधिकारियों को संदेह हुआ कि इतनी उम्र की लड़की बोरवेल में कैसे गिर गई।

और जादव ने बताया कि उन्होंने दोपहर में कैमरे की मदद से उसके बोरवेल में होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि स्थानीय बचाव दल बोरवेल में लगातार ‘ऑक्सीजन’ ही पहुंचा रहा है। अधिकारी ने ये ही बताया, लड़की अचेत अवस्था में है।

उसे बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय बचाव दल उसे ऑक्सीजन दे रहा है। उन्होंने बताया कि बचाव कार्यों में सहयोग के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और सीमा सुरक्षा बल की टीमों को भी बुलाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here