Guna : लाड़ली बहनों का गुस्सा सातवें आसमान पर दिखा, कहा कि सबको दो लाभ नहीं तो बंद करो योजना

0
205

न्यूज़लिंक हिंदी। लाड़ली बहनों का गुस्सा सातवें आसमान पर दिखा, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से वंचित महिलाओं ने गुना कलेक्ट्रेट में मंगलवार को जनसुनवाई में जमकर हंगामा किया।

इन महिलाओं का गुस्सा कलेक्टर और मीडिया के सामने फूट पड़ा, परेशान महिलाएं ये कहती हुईं नजर आईं कि यदि योजना का लाभ देना है तो सभी को दो नहीं तो योजना बंद कर दो। बता दें कि इस योजना से वंचित महिलाएं इसका लाभ लेने के लिए लगातार दफ्तरों के चक्कर लगा रही हैं लेकिन उनकी सुनवाई बिल्कुल भी नहीं हो रही।

कलेक्टर ने यहां पहुंची ऐसी सभी महिलाओं को समझाइश दी और कहा कि जब योजना में दोबारा पंजीकरण होगा तो लाभ दिया जाएगा, गुना जिला मुख्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई शुरू होने से पहले ही कलेक्ट्रेट परिसर में गुना, राघौगढ़, चांचौड़ा और आसपास के अंचल से सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पहुंची।

महिलाओं की भीड़ देखकर प्रशासनिक अमला भी बहुत ही दंग रह गया, बताया जा रहा है कि महिलाओं की संख्या ज्यादा थी इसलिए पुलिसकर्मियों ने उन्हें जनसुनवाई में जाने की इजाजत नहीं दी। महिलाएं शोर मचा रही थीं जिसकी जानकारी कलेक्टर डॉ सतेंद्र सिंह को दी गई।

जिन महिलाओं को लाड़ली बहना योजना का लाभ नहीं मिल रहा है उन्होंने इसमें शामिल होने की सरकार से गुहार भी लगाई गई है। अधिकांश महिलाओं ने योजना से संबंधित पुराने फॉर्म भी दिखाए, जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के फोटो भी छपे हुए थे। महिलाओं का कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्रों से उन्हें गुमराह किया जा रहा है।

फोटो कॉपी संचालक और ऑनलाइन संचालक उनसे 100-200 रुपये भी ले रहे हैं, वहीं मीडिया से चर्चा के दौरान महिलाएं तो इतने गुस्से में नजर आई कि उन्होंने तो ये तक कह डाला कि योजना सभी के लिए ही होनी चाहिए थी , तो हमें फिर योजना से क्यों वंचित रखा जा रहा है,यदि देना है तो सभी को दीजिए, नही तो ये योजना बंद की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here