Gwalior : दबंगों के डर से दलित फैमिली ने छोड़ा अपना घर,कहा कि उत्पीड़न नहीं रुका तो करेंगे धर्म परिवर्तन

0
147

न्यूज़लिंक हिंदी। दबंगों के डर से परेशान होकर एक और दलित परिवार ने छोड़ा अपना घर ,रामनिवास नामदेव का यह भी आरोप है कि इन दबंग लोगों ने उनकी जमीन एवं मकान को भी हड़प लिया है।

19 जुलाई को भी मानसिंह के परिवार के धर्मेंद्र और संदीप ने उसके साथ मारपीट करने की कोशिश की, किसी तरह वह वहां से भाग निकला। 18 जुलाई को वह अपने पुश्तैनी घर गया था। तब आरोपियों ने उसे दोबारा गांव में नहीं घुसने की हिदायत दी थी।

इसकी शिकायत झांसी रोड पुलिस से भी की गई लेकिन उसने कोई भी कार्रवाई नहीं की। एडिशनल एसपी षियाज ने अब इस पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया है कि वह जल्द ही उनके साथ न्याय करने के लिए प्रभावी कदम भी उठाएंगे।

एडिशनल एसपी षियाज केएम ने ये भी बताया कि, पीड़ित ने शिकायत की है कि सातऊ गांव के कुछ लोगों ने उनकी जमीन पर पूर्ण कब्जा कर लिया है। साथ ही उनको परेशान कर मारपीट भी की जा रही है। शिकायती आवेदन झांसी रोड थाने के थाना प्रभारी को भी भेजा गया है। पुलिस को उचित कार्रवाई करने के मुख्य निर्देश दिए हैं। दोषियो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here