न्यूज़लिंक हिंदी। शहर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना घटित हुई है। यहां एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना डाला। बेटी ने घर पहुंचकर मां से इस बारे में शिकायत की।
घटना के बाद मां-बेटी दोनों पुलिस के पास पहुंचीं और पिता के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ बलात्कार, पॉक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के नारायण कॉलोनी में रहने वाली 14 साल की नाबालिग शनिवार को स्कूल गई थी। दोपहर उसका पिता स्कूल पहुंचा और उसे किसी काम का हवाला देकर अपने साथ स्कूल से ले आया। रास्ते में एक खेत में ले जाकर आरापी पिता ने बेटी से हैवानियत की। घटना से डरी और सहमी बेटी घर पर पहुंची और रविवार को पिता की करतूत के बारे में अपनी मां को बताया।
इसके बाद मां बेटी ने पुरानी छावनी थाने में केस दर्ज कराया। एएसपी निरंजन शर्मा ने कहा कि नाबालिग लड़की ने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिता को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। वहीं लड़की का मेडिकल जाँच भी करवाई गई है।

