Haldwani Violence: बनभूलपुरा दंगों का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक गिरफ्तार, दिल्ली से किया अरेस्ट

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा का मास्टर माइंड अब्दुल मलिक गिरफ्तार हो गया है। हिंसा के आरोपी अब्दुल मलिक के वकील अजय बहुगुणा और शलभ पांडे का दावा है कि उत्तराखंड पुलिस ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

0
169

न्यूज़लिंक हिंदी। हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा का मास्टर माइंड अब्दुल मलिक गिरफ्तार हो गया है। हिंसा के आरोपी अब्दुल मलिक के वकील अजय बहुगुणा और शलभ पांडे का दावा है कि उत्तराखंड पुलिस ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया है। 8 फरवरी को बनभूलपुरा हिंसा के बाद अब्दुल मलिक फरार चल रहा है।

ये भी पढ़े : कानपुर में सतीश माहना ने किया बाबा सिद्धनाथ कारीडोर का शिलान्यास, सावन के पहले नयी प्रतिमाएं की जाएगी स्थापित

अब्दुल मलिक के अधिवक्ता अजय कुमार बहुगुणा और शैलभ पांडे ने बताया हल्द्वानी के सेशन कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है। अब्दुल मलिक ने सेशन कोर्ट में एंटीसिपेटरी बेल यानी अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। जिसमें उसने गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की है। अधिवक्ता के मुताबिक उत्तराखंड पुलिस अब्दुल मलिक को हल्द्वानी लेकर आ रही है, फिलहाल, इस मामले को लेकर देर शाम तक पुलिस पत्रकार वार्ता कर सकती है।

ये भी पढ़े :  कानपुर नगर निगम समिति की बैठक, कार्यकारिणी में नशे में पहुंचा भाजपा पार्षद, महापौर ने किया बाहर, बोली कार्रवाई होगी

आपको बता दें कि आठ फरवरी को बनभूलपुरा के मलिक के बगीचा में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया था। इसमें सैकड़ों कर्मी घायल हुए थे। इसके अलावा नगर निगम की संपत्ति को भी नुकसान हुआ था। बाद में नगर निगम ने ढाई करोड़ से अधिक की राशि की भरपाई के लिए अब्दुल मलिक को नोटिस भेजा। यह राशि जमा न होने के बाद तहसील के माध्यम से आरसी की वसूली की कार्रवाई की जा रही है। इसकी सुनवाई 27 फरवरी को होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here