Haldwani Violence: पत्थरबाज बुर्काधारी महिलाएं पुलिस की रडार पर, आज भी बंद रहेगा इंटरनेट

उपद्रवियों ने करीब 8 करोड़ की सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। ऐसे में अब नुकसान की भरपाई के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन इन उपद्रवियों से वसूलने की बात कह रहा है।

0
224

न्यूज़लिंक हिंदी, उत्तराखंड। बनभूलपुरा हिंसा में जमकर बवाल करने वाली बुर्के वाली महिलाएं इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। बता दे कि बुर्के की आड़ में महिला उपद्रवियों ने भी पुलिस कर्मियों पर जमकर पत्थरबाजी की, जिसका वीडियो और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमे कुछ महिलाएं पुलिस कर्मियों पर पत्थर मारते हुए दिख रही हैं।

करीब 8 करोड़ की सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान
जानकारी अनुसार इस हिंसा में छह लोगों की मौत हुई है, जबकि उपद्रवियों के हमले में 300 से अधिक पुलिस-प्रशासन के लोगों के साथ ही अन्य लोग भी घायल हुए हैं। उपद्रवियों ने करीब 8 करोड़ की सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। ऐसे में अब नुकसान की भरपाई के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन इन उपद्रवियों से वसूलने की बात कह रहा है।

पुलिस जल्द ही बड़ी गिरफ्तारी करेगी
एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में कुछ महिलाएं पुलिस कर्मियों पर पत्थर मारते हुए देखी जा रही हैं। ऐसी कई महिलाओं को पुलिस चिन्हित कर रही है। डाटा सर्विलांस के जरिए भी उनके ऊपर नजर रखी जा रही है कि इस हिंसा में उनको और इस घटना में उपद्रव को किसने भड़काया। उनके पास हथियार या पेट्रोल बम कहां से आए। इसकी जांच भी की जा रही है। पुलिस जल्द ही बड़ी गिरफ्तारी करेगी।

सरकारी कार्य में बाधा डालना और पुलिस पर किसी तरह का भी हमला करना बड़ा अपराध है। हल्द्वानी हिंसा में बुर्के वाली महिलाओं की फुटेज नैनीताल पुलिस के हाथ लगी है। इस वीडियो के सामने आने से इस तरह की महिलाओं का सच भी समाज और प्रशासन के सामने आ गया है।

ये भी पढ़ें : Delhi: 15 फरवरी को हाईकोर्ट में बम ब्लास्ट की मिली धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

एसएसपी ने कहा- जो सत्य को दरकिनार करते हुए सिर्फ अपना और अपना स्वार्थ देखते हैं। नैनीताल पुलिस का ऐसी महिलाओं को गिरफ्तार करने का निर्णय सराहनीय है। इससे कानून को हाथ में लेने वाले लोगो को एक सबक मिलेगा।

इंटरनेट पूर्ण रूप से बंद
बृहस्पतिवार से कर्फ्यू में ढील दी गई ढील भी अलग-अलग क्षेत्रों में दो घंटे से सात घंटे के लिए दी जाएगी। इस दौरान बाहरी आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रहेगी। दुकानें खुलेंगी। प्रशासन दुकानों तक जरूरी सामान पहुंचाएगा लेकिन इंटरनेट पूर्ण रूप से बंद रहेगा।

ये भी पढ़ें : Abu Dhabi Temple: अबू धाबी में 700 करोड़ की लागत से बने मंदिर का जानें क्या है मध्य प्रदेश से नाता, पढ़ें पूरी खबर

जिलाधिकारी के अनुसार मंडी गेट शनिबाजार रोड से पश्चिम दिशा का क्षेत्र, रेलवे बाजार रोड से पश्चिम दिशा का पूरा क्षेत्र, गोलच्छा कंपाउंड स्थित एफसीआई क्षेत्र में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक छूट रहेगी। जबकि बनफूलपुरा थाना क्षेत्र के के अन्य क्षेत्र में कर्फ्यू में 2 घंटे के ढील दी गई है जहां सुबह 9:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक कर्फ्यू में ढील रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here