Hamirpur News: बच्ची का सिर और हाथ लेकर घूम रहे थे कुत्ते, नाले के पास मिले कपड़े और हड्डियां, 23 दिन पहले हुई थी लापता

0
177

न्यूज़लिंक हिंदी। हमीरपुर में 23 दिन पहले लापता हुई बच्ची का सिर और हाथ मुंह में लेकर कुत्ते घूमते नजर आए, पुलिस ने जब कुत्तों का पीछा किया तो नाले के पास हड्डियां भी मिलीं।

मौदहा कोतवाली क्षेत्र में बीते 20 दिसंबर को घर के बाहर खेल रही डेढ़ साल की बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी,उसकी तलाश में कई थानों की पुलिस, फारेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड को भी लगाया गया, लेकिन बच्ची का कहीं सुराग नहीं लगा।

शुक्रवार को गांव में कुत्ते बच्ची का सिर और हाथ मुंह में लेकर जाते दिखाई दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब कुत्तों का पीछा किया तो एक नाले के पास बच्ची के कपड़े और हड्डियां मिलीं।  पुलिस ने शव के अवशेष जांच के लिए भेज दिए हैं।

हमीरपुर जिले में मौदहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बच्चे का कटा सिर मिलने से पुरे गांव में हड़कंप मच गया, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पूर्ण रूप से जांच में जुटी है।

फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाए हैं। गांव में करीब 23 दिन पहले एक बच्ची गुम हो गई थी।उसी की आशंका जताई जा रही है। कटा हुआ सिर मिलने से पुरे गांव में हड़कंप मच गया हैं।

इसके सिर होने की आशंका जताई जा रही हैं। हालांकि मामले में अभी तक पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। क्षेत्र के पढ़ोरी गांव में  घर के बाहर से खेल रही एक बच्ची अचानक गायब हो गई थी। इसको लेकर पुलिस ने दस से ज्यादा टीमें बनाकर जांच पड़ताल शुरू की थी। लेकिन मामले को लेकर अब तक सफलता नहीं मिली।

शुक्रवार दोपहर को गांव के बाहर ही एक बच्चे का कटा सिर मिलने पर सनसनी पुरे गांव में फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। सीओ मौदहा श्रेयस त्रिपाठी ने बताया कि यह शव उसी बच्ची का है या किसी और का मामले की जांच की जा रही है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here