Hardoi : बीएससी की पढ़ाई कर रही छात्रा ने शोहदों से आजिज होकर किया सुसाइड, सुसाइड नोट में लिखा- मरना बेकार मत जाने देना

0
80

न्यूज़लिंक हिंदी। हरदोई में दर्दनाक घटना ,बीएससी की पढ़ाई कर रही छात्रा ने कमरे के अंदर गले में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। छात्रा के पास मिले सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत के जिम्मेदारों के नाम लिखते हुए उनकी हरकतों का जिक्र किया है।

सबसे आखिर में उसने लिखा है कि ‘..मेरा मरना बेकार मत जाने देना’। मामला बेहटा गोकुल थाने के उमरन मजरा अल्लीपुर का है। एएसपी पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया है कि सुसाइड नोट जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेते हुए जांच शुरु कर दी है।

बताया गया है कि बेहटा गोकुल थाने के उमरन मजरा अल्लीपुर निवासी रामलखन मिश्रा की 18 वर्षीय पुत्री रिशू मिश्रा डा.राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय अल्लीपुर में बीएससी की छात्रा थी। बताते है कि सोमवार को उसे कालेज भी जाना था। सुबह वह पिता को चाय देने के लिए दूसरे मकान की तरफ जा रही थी,उसी बीच वहां रास्ते में खड़े शोहदों ने रोज की तरह फिर उससे छेड़छाड़ की, चाय देने के बाद रिशू कमरे में गई और वहीं दुपट्टे से गले में फंदा लगा कर अपनी जान गवा दी।

उसके पास सुसाइड नोट मिला है,जिसमें उसने लिखा है कि ‘उसकी मौत के ज़िम्मेदार हैं रामदेव,उनके लड़के अभिषेक,शिवम,नीलेश,उनकी पत्नी रीता’। उसने आगे अपनी मजबूरी लिखी कि छेड़छाड़ करने वाले उसे कट्टा दिखाते है,वह हार गई,इस वजह से वह अपनी जान दे रही है। उसने सबसे आखिर में लिखा कि ‘उसका मरना बेकार मत जाने देना’।

रामलखन मिश्रा ने बताया कि रामदेवी,गुलशन,शुभम,नीलेश और रामदेवी के अलावा राजीव निवासी भैनामऊ उसकी पुत्री से रोज छेड़छाड़ किया करते थे,इतना ही नहीं उसके सामने बेहद ही शर्मनाक हरकतें तक करते थे। उसने बराबर पुलिस को तहरीर दी,लेकिन उसकी तरफ से कोई ठोस कार्रवाई बिल्कुल भी नहीं की गई, जिससे उन शोहदो के हौसले इतने बुलंद हो गए कि कट्टा दिखाते हुए सामने फायरिंग तक करने लगे।

पीड़ित ने बताया कि उसके एक बेटा और चार बेटियां है,जिनमें से तीन की शादी हो चुकी है, रिशू की भी बातचीत चल रही थी। एएसपी पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम भी कराया गया है पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेते हुए गहराई से मामले की जांच शुरू की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here