न्यूज़लिंक हिंदी। हरदोई जिले में राजीव गांधी ग्रामीण विधुतीकरण योजना के तहत कराए गए कार्यों में गड़बड़ी करने के आरोप में तीन एसडीओ सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विजिलेंस को 85 गांवों की जांच में एक करोड़ 31 लाख 52 हजार रुपये का गोलमाल मिला है। जनपद में योजना के तहत कराए गए कार्यों के विषय में गड़बड़ी की शिकायत पर विजिलेंस टीम जांच कर रही थी।
टीम को 85 गांव की जांच में एक करोड़ 31 लाख 52 हजार 888 रुपये का अतिरिक्त भुगतान करने का मामला मिला। विभागीय अधिकारियों ने कंपनी के मैनेजर से मिलकर गलत सत्यापन कर अतिरिक्त भुगतान कर गोलमाल भी किया है। टीम ने जांच में अभी और भी गड़बड़ी पाए जाने की संभावना भी जताई जा रही है।
विजिलेंस की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में विभागीय अधिकारियों पर आरोप है कि उन लोगा कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों से मिलकर सत्यापन रिपोर्ट में गोलमाल किया और कम सामग्री लगी होने के बावजूद पूरी अधिक सामग्री लगी होने का सत्यापन भी कर दिया।
विजिलेंस टीम की एफआईआर में जो अधिकारी शामिल हैं, उनमें एसडीओ देवेंद्र प्रसाद जोशी वर्तमान में अधीक्षण अभियंता के पद पर जनपद गोरखपुर में तैनात है। एडीओ अमजद अली, प्रमोद आनंद, जेई बैजनाथ सिंह, नरेश सिंह सेवानिवृत्त भी हो चुके हैं।
जिले में राजीव गांधी ग्रामीण विधुतीकरण योजना के तहत अभी विजिलेंस टीम 85 गांवाें की ही केवल जांच कर पाई है, जबकि जिले में 776 गांवों का योजना के तहत विधुतीकरण कराया गया था। विजिलेंस टीम ने इस मामले में और भी अधिकारियों के शामिल होने और गबन की धनराशि बढ़ने की संभावना जताई है। विजिलेंस टीम ने जांच जारी रहने का एफआईआर में जिक्र किया है। उसी के आधार पर पूर्ण रूप से कार्यवाही की जायेगे।

