Haryana :  एक दिल दहला देने वाला मामला, बेटी के कहने पर पुलिस ने कब्र खोदकर निकाली मां की लाश, मंज़र देख सब रह गए हैरान

0
99

न्यूज़लिंक हिंदी। हरियाणा के पानीपत जिल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया, पुलिस ने कब्र खोदकर महिला के शव को बाहर निकलवाया है। मामला जिले के गांव पलडी का है।

जहां तीन दिन पहले एक घर में महिला की अधजली लाश मिली थी। परिजनों ने महज हादसा मानकर महिला के शव को दफना भी दिया था। महिला के शव को दफनाने के बाद बेटी ने देखा उनकी मां के कानों के सोने के जेवर गायब है। उसका मोबाइल फोन भी नहीं मिल रहा था। इसी के साथ चारपाई के पास खून के निशान भी दिखाई दिए।

महिला ने अपनी मां के फोन पर फोन किया जिसे कोई लगातार बार-बार काटता रहा। इसके बाद बाद बेटी को शक हुआ तो वो पुलिस के पास पहुंची। महिला की बात सुन पुलिस सन्न रह गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया और मौके पर पुहंची। पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में महिला की लाश बाहर निकला।

पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सिविल हॉस्पिटल में भी भिजवा दिया है। अब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से बुर्जुग महिला की मौत का राज खुलेगा। पुलिस को दी शिकायत में मृतक महिला की बेटी ने बताया कि मेरी मां सलामती देवी पैतृक गांव इसराना थाना के पालड़ी में रहती थी। 2 दिसंबर को को चाचा के लड़के फिरोज ने फोन करके बताया की ताई की मौत हो गई है।

जब मैं गांव पहुंची तो देखा कि कमरे में आग लगी होने के कारण मेरी मां का आधा शरीर पूरी तरह से जल चुका था। कमरे में चारपाई और कपड़े भी जले चुके थे। पहले हमें यह एक हादसा ही लगा। इस घटना के एक दिन बाद जब उसने मां के फोन पर फोन किया तो घंटी बजी, लेकिन घर पर फोन नहीं मिला। ऐसे उसे शक हुआ। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here