Haryana: हरियाणा में आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए अशोक तंवर

हरियाणा में आम आदमी पार्टी की चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष अशोक तंवर ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। अशोक तंवर ने अपने समर्थकों के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में BJP ज्वाइन की है।

0
247

न्यूज़लिंक हिंदी। हरियाणा में आम आदमी पार्टी की चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष अशोक तंवर ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। अशोक तंवर ने अपने समर्थकों के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में BJP ज्वाइन की है। अशोक तंवर ने 18 जनवरी को आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो अशोक तंवर आम आदमी पार्टी से नाराज चल रहे थे।

ये भी पढ़े : Ayodhya News: अयोध्या पैदल आने वाले राम भक्तों से सीएम योगी की खास अपील, कहा- ‘चल रही भीषण शीतलहरी…’

बीजेपी में शामिल होने के बाद क्या बोले अशोक तंवर?
बीजेपी में शामिल होने के बाद अशोक तंवर ने कहा, ‘पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में देश में बदलाव आया है। मैं हम पीएम मोदी द्वारा भारत को नंबर वन बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों से प्रभावित हूं। मैं जितना हो सकेगा राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करूंगा। हम 2024 में 400 लोकसभा सीटें जीतने के लिए सीएम मनोहर लाल खट्टर, प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी के साथ एक टीम के रूप में काम करेंगे’।

मनोहर लाल खट्टर ने कहा, ‘हरियाणा बीजेपी के लिए राज्य में अपने विस्तार का बड़ा दिन है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के वर्तमान नेता अशोक तंवर अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए हैं। वह रिश्ते में मेरा भांजा हैं। उनकी मां और मैं एक ही गांव के हैं। जब वह कांग्रेस में थे तब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया, तो मुझे दुख हुआ। वह कांग्रेस से तंग आकर बीजेपी में शामिल होना चाहते थे। उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी, लेकिन अप्रैल 2022 में बीजेपी के बजाय आम आदमी पार्टी में शामिल होने की गलती कर दी। लेकिन AAP में अपने कड़े अनुभव के बाद वह बीजेपी में शामिल हो गए हैं’।

ये भी पढ़े : Jharkhand: CM हेमंत सोरेन के आवास पहुंची ED की टीम, जमीन घोटाला मामले में हो रही पूछताछ

उन्होंने 5 अक्टूबर 2019 को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपनी पार्टी भी बनाई, लेकिन कुछ खास नहीं कर पाए। वह कुछ समय ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी में भी रहे। वह 4 अप्रैल 2022 को आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। सूत्रों की मानें तो अशोक तंवर उम्मीद कर रहे थे कि आम आदमी पार्टी उन्हें राज्यसभा भेजेगी लेकिन AAP ने एनडी गुप्ता को उच्च सदन में भेजकर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। इसके बाद से ही वह नाराज चल रहे थे। पिछले दिनों उनकी मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से मुलाकात भी हुई थी। इसके बाद से आशंका जताई जा रही थी कि वह जल्द ही AAP का साथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हो सकते हैं आज इस पर मुहर भी लग गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here