न्यूज़लिंक हिंदी। लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। हरियाणा के हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सांसद बृजेंद्र सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री बिरेंद्र सिंह के बेटे हैं। सोशल मीडिया साइट एक्स पर उन्होंने अपने इस्तीफे का एलान किया है।
ये भी पढ़े : Arun Goyal Resignation: 2027 तक का था कार्यकाल पर लोकसभा चुनाव से पहले अरुण गोयल ने अपने पद से दिया इस्तीफा
बृजेंद्र सिंह ने भाजपा से इस्तीफा को लेकर कहा, ‘मैंने बाध्यकारी राजनीतिक कारणों से भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मैं पार्टी, प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार व्यक्त करता हूं। मुझे हिसार के संसद सदस्य के रूप में सेवा करने का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्री अमित शाह का आभार व्यक्त करता हूं।’
ये भी पढ़े : दिल्ली में 40 फीट गहरे बोरवेल में गिरा युवक, रेस्क्यू में जुटी NDRF और पुलिस की टीम
बृजेंद्र सिंह आज दिल्ली में कांग्रेस का दामन थामेंगे। वह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निवास पर पहुंचे चुके हैं।

