Haryana Chunav : BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, PM मोदी-अमित शाह समेत कई दिग्गज शामिल

0
216

न्यूज़लिंक हिंदी। हरयाणा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज शामिल हैं।

भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों में मुख्य रूप से शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, एम. एल. खट्टर, अर्जुन राम मेघवाल, शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, रवनीत सिंह बिट्टू, राव इंद्रजीत सिंह और कृष्ण पाल गुर्जर का नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है।

अन्य स्टार प्रचारकों में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा भी शामिल हैं।

भाजपा के स्टार प्रचारकों में पीयूष गोयल, हरदीप सिंह पुरी, सुधा यादव, वसुंधरा राजे सिंधिया, स्मृति ईरानी, ​​अनुराग ठाकुर, दीया कुमारी, हेमा मालिनी, किरण चौधरी, नवीन जिंदल, कुलदीप बिश्नोई और बबीता फोगाट भी मुख्य रूप से शामिल हैं। हरियाणा की 90 विधानसभा सीट के लिए पांच अक्टूबर को मतदान होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here