Haryana Political: हरियाणा के CM खट्टर सहित पूरी कैबिनेट ने दिया इस्तीफा, शाम चार बजे फिर लेंगे सीएम पद की शपथ

हरियाणा में सीएम मनोहर लाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। चंडीगढ़ में सीएम आवास पर मीटिंग के बाद यह फैसला हुआ। हरियाणा में अब भाजपा अपने दम पर सरकार बनाने जा रही है।

0
277

न्यूज़लिंक हिंदी। हरियाणा में सीएम मनोहर लाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। चंडीगढ़ में सीएम आवास पर मीटिंग के बाद यह फैसला हुआ। हरियाणा में अब भाजपा अपने दम पर सरकार बनाने जा रही है। मनोहर लाल के अलावा, पूरी कैबिनेट ने सीएम आवास में मीटिंग के बाद राजभवन में राज्यपास से मुलाकात की और फिर सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है।

ये भी पढ़े : UP News: यूपी को 3 नई वंदे भारत की सौगात, PM मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया शिलान्यास , CM योगी ने जताया आभार

उनके साथ पूरी कैबिनेट ने भी अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा है। मनोहर लाल सायं 4 बजे दोबारा शपथ लेंगे। दरअसल, शपथग्रहण समारोह का समय बदल गया है। अब राज्य में BJP के साथ JJP से गठबंधन नहीं रहेगा।

ये भी पढ़े : दिल्ली: आज 7 फेरे लेंगे गैंगस्टर काला जठेड़ी और लेडी डॉन, 200 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात, 6 घंटे में पूरी होंगी रस्में

निवर्तमान शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने साफ कर दिया है कि मनोहर लाल ही दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे। मनोहर लाल तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। गठबंधन की सरकार का इस्तीफा सिर्फ जजपा से गठबंधन खत्म करने के लिए दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here