हरियाणा: रेवाड़ी जिले में हुई चोरी,10 लाख के गहने-पौने 2 लाख कैश चुराया

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी की मदद से चोर का पता लगाया जा रहा है। पुलिस टीम गठित कर दी है। चोर को जल्द पकड़ा जाएगा।

0
213

न्यूज़लिंक हिंदी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में हुई वारदात शादी का सीजन शुरू होते ही चोरियों की वारदातें बढ़ गई हैं। गढ़ी बोलनी रोड स्थित पैरिस विला में एक शादी समारोह के दौरान 10 लाख रुपए के गहने और पौने 2 लाख रुपए कैश चोरी हो गया। लड़की के चाचा ने ये बैग कुर्सी पर रखा हुआ था। तभी छोटा बच्चा बैग को लेकर भाग गया।

इसी दौरान कोई चोर गिरोह समारोह में शामिल हो गया और रुपयों से भरा बैग चोरी कर लिया। सूचना देने पर कोतवाली पुलिस ने पहुंच कर जानकारी लेने के बाद बैंक्वेटहॉल में लगे सीसीटीवी देखे तो एक संदिग्ध दिखाई दिया है।

वधू पक्ष ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी तो पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी की मदद से चोर का पता लगाया जा रहा है। पुलिस टीम गठित कर दी है। चोर को जल्द पकड़ा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here