न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तर प्रदेश के हाथरस में भगदड़ की दर्दनाक घटना मुख्य रूप से सामने आई है। यहां प्रवचन के दौरान अचानक से भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग घायल हैं। सैकड़ों लोग बेहोश हो गए हैं।
बेहोश लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे में कई लोगों की जान गई है। तमाम घायलों को एटा जिले के अस्पताल में जल्द ही ले जाया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक एटा से 27 लोगों के मरने की खबर आ रही है। अभी यह अंतिम आंकड़ा नहीं है और इसके बढ़ने की संभावना और भी है। एटा के सीएमओ ने बताया कि 27 लोगों के शव यहां आए हैं। इनमें से 25 महिलाएं हैं। सभी सत्संग हादसे से जुड़े हैं। ज्यादा अपडेट की प्रतीक्षा अभी की जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे के पीछे किसी तरह के अफवाह की बात सामने नहीं आई है। सिक्योरिटी के लोगों ने श्रद्धालुओ को रोक दिया था, जिसके बाद उनमें से कई लोगों दम घुटने की शिकायत होने लगी। इसके बाद वहां भगदड़ मच गई। जिलाधिकारी समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, हाथरस के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव फुलराई में भोलेबाबा प्रवचन का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान अचानक से भगदड़ मच गई। कार्यक्रम में शामिल होने आए दर्जनों भक्तों की इस दौरान मुख्य रूप से मौत हो गई। सैकड़ों भक्त भीषण गर्मी से बेहोश हो गए। सूचना पर पहुंचा पुलिस और प्रशासन ने सैकड़ों गंभीर लोगों को अस्पताल में तुरंत भर्ती कराया है।

