हाथरस हादसा: दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिये कानपुर में हुआ हवन, करौली शंकर आश्रम ने सरसैया घाट पर दी श्रद्धांजलि

शुक्रवार को हाथरस में हुये दुःखद हादसे में अपनी जान गंवाने वाली पुण्य आत्माओं की शांति तथा हादसे में घायल लोगों के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए करौली शंकर महादेव जी व शंकर सेना द्वारा सरसैया घाट पर प्रातः 11 बजे से शांति पाठ, हवन व पूजन को आयोजित किया गया।

0
292
करौली शंकर महादेव व शंकर सेना द्वारा सरसैया घाट पर प्रातः 11 बजे से शांति पाठ, हवन व पूजन को आयोजित किया गया।

न्यूजलिंक हिंदी, कानपुर। हाथरस हादसे को लेकर लोग दुखी हैं। सनातन परंपरा को जीवित रखने वाले लोग लगातार आगे आ रहे हैं। सिकंदराराऊ में बीते मंगलवार को सैकड़ों लोगों के लिए अमंगल रहा। सिकंदराराऊ कस्बे के फुलरई गांव में सत्संग चल रहा था जिसमें लाखों लोग आए हुए थे। भरी गर्मी में सत्संग सुनने पहुंचे लोगों ने कल्पना भी नहीं की थी। उनमें से कुछ लोगों के लिए ये आखिरी सत्संग बन जाएगा।

ये भी पढें: ब्रिटेन के 58वें प्रधानमंत्री बनें कीर स्टार्मर, भारतवंशी ऋषि सुनक हारे, लेबर पार्टी जीतीं 412 सीटें

यूपी के हाथरस में हुए इस हादसे में 121 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग जिंदगी मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। शुक्रवार को हाथरस में हुये दुःखद हादसे में अपनी जान गंवाने वाली पुण्य आत्माओं की शांति तथा हादसे में घायल लोगों के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए करौली शंकर महादेव जी व शंकर सेना द्वारा सरसैया घाट पर प्रातः 11 बजे से शांति पाठ, हवन व पूजन को आयोजित किया गया।

जिसमें स्वामी मनोजानंद जी व संत समाज की गरिमामयी उपस्थिति में सब नें मिलकर मृत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करी।कार्यक्रम में शंकर सेना के अध्यक्ष सुबोध चोपड़ा,अमित शास्त्री,डॉ उदितानंद ब्रह्मचारी,आचार्य गिरजा शंकर दास,आचार्य शंकर मिश्रा, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष मनोज भदोरिया, केशव सेंगर,पंकज रजावत, नितिन, सनी सेंगर, उत्तम रमन, साधन रमन, मोहन रमन, कपिल रमन, बालकनाथ, राजू रमन, आशुतोष रमन, मौली रमन, उमा शंकर रमन,सुधीर दास आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here