न्यूज़लिंक हिंदी, राजस्थान। उच्च न्यायालय ने सिस्टम असिस्टेंट के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। कानून के क्षेत्र से खास संबंधित उम्मीदवारों के लिए नौकरी पाने का सपना पूरा करने का यह सुनहरा मौका है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 4 जनवरी, 2024 से आधिकारिक वेबसाइट – hcraj.nic.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
HC Recruitment कुल पद
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 230 सिस्टम असिस्टेंट पदों को भरना है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 फरवरी, 2024 है। इच्छुक आवेदक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना में विवरण देख सकते हैं।
HC Recruitment आयुसीमा
आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए। आयुसीमा 01 जनवरी, 2025 तक होनी चाहिए।
HC Recruitment आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग/ओबीसी/ईबीसी/अन्य राज्य के आवेदकों को 750 रुपये शुल्क देना होगा। राज्य के ओबीसी/ईबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के आवेदकों को 600 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि राज्य के एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 450 रुपये शुल्क लागू है।
HC Recruitment योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास बीई/बीटेक/कंप्यूटर साइंस में बीएससी या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। अधिक विवरण के लिए आधिकारिक नोटिस पढ़ें।

