न्यूज़लिंक हिंदी। गुजरात के सूरत में बड़ी घटना हुई है। यहां पर एक ही परिवार के 7 सदस्यों की मौत हो गई है। शनिवार को तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के सात सदस्य अपने आवास में मृत पाए गए, जिसके बाद हड़कंप मच गए। सूरत में यह सामूहिक आत्महत्या है या हत्या है, इस पहेली को सुलझाने में पुलिस जुटी है। इस बीच एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सूरत सामूहिक आत्महत्या केस की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें गला घोंटने से मौत की बात सामने आई है, जबकि अब तक जहरीली दवा के सेवन से सभी की मौत की खबरें थीं। मगर अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से यह स्पष्ट हो गया है कि परिवार के सभी सदस्यों की मौतें गला दबाने से हुई हैं।
ये भी पढ़े : सावधान! कुछ घंटों बाद शुरू होगा साल का सबसे शक्तिशाली और आखिरी चंद्र ग्रहण, जाने सही टाइम
दरअसल, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की मानें तो मां और बेटी की गला दबाकर हत्या की गई है, जबकि जहर खाने से परिवार के अन्य 4 सदस्यों की मौत हो गई। वहीं, परिवार के मुखिया मनीष सोलंकी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि मनीष सोलंकी ने परिवार के सभी सदस्यों की मौत के बाद फांसी लगा ली थी। बता दें कि सोलंकी के परिवार में 7 लोग थे और सभी की मौत हो गई।
मरने वालों में छोटे बच्चे भी
पुलिस के अनुसार पालनपुर पाटिया इलाके में सिद्धेश्वर अपार्टमेंट के सी-2 बिल्डिंग के जी-1 में रहने वाले मनीष सोलंकी ने परिवार में अपने माता-पिता, पत्नी और तीन बच्चों को जहर देने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों का काफिला मौके पर पहुंच गया। पड़ोस के लोगों का कहना है कि मनीष सोलंकी काफी समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे क्योंकि वह फर्नीचर व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। उनके पास बड़े ठेके हैं।
सुसाइड नोट में लिखा आत्महत्या का कारण
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें परिवार ने आत्महत्या किए जाने का कारण बताया है। बरोट ने कहा कि घर से बरामद सुसाइड नोट के अनुसार, परिवार ने किसी को पैसे उधार दिए थे और रकम वापस नहीं मिल पाने के कारण वे आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे, जिसके कारण परिवार ने यह कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि एक बोतल भी बरामद की गई है, जिसमें जाहिर तौर पर जहरीला पदार्थ था। सूरत के महापौर निरंजन जांजमेरा ने कहा, ‘ऐसा लगता है कि सोलंकी ने खुद को फांसी लगाने से पहले अपने परिवार के सदस्यों को जहर दे दिया।

