BreakingFresh Storiesअन्यNewslink Hindi दिल्ली-एनसीआर में फिर से हुई झमाझम बारिश, अब उमस से मिली राहत By Ashma Begum - July 29, 2025 0 118 FacebookTwitterPinterestWhatsApp दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में सोमवार रात को भारी बारिश हुई है, और फिर जिससे कई जगहों पर जलभराव हो गया है। ये भी बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में बीते एक दो दिन से बेहद उमस और गर्मी ने लोगों को फिर से बेहद परेशान कर रखा था। और फिर इसी बीच अब सोमवार रात को एक बार फिर भारी बारिश हुई है। और फिर ऐसे में कई इलाकों में पानी भी भर गया है। फिर ऐसे में मंगलवार सुबह ऑफिस जा रहे लोगों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मिली जानकारी के मुताबिक देर रात भी दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में तेज बारिश हो रही है और कई जगह पर पानी भरा हुआ है। और आईएमडी ने अगले सात दिनों तक दिल्ली में बहुल हल्की से लेकर मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। साथ ही आईएमडी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में दिल्ली के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आया है। और फिर न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहा है। और फिर इससे पहले, 23 जुलाई की सुबह राष्ट्रीय राजधानी में मध्यम बारिश हुई और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति रही। भारी बारिश के कारण नई दिल्ली के आईटीओ पर यात्रियों को यातायात जाम का सामना भी करना पड़ा।