Mathura: गोवर्धन में 25 दिसंबर से उड़ान भरेगा हेलीकॉप्टर, बटेश्वर से सीएम योगी आदित्य नाथ करेंगे हेलीपोर्ट सेवा का लोकार्पण शिलान्यास

0
170

न्यूजलिंक हिंदी, मथुरा गोवर्धन। योगिराज भगवान कृष्ण की नगरी गोवर्धन में अब श्रद्धालु भक्त हेलीकॉप्टर से सातकोसीय गिरिराज परिक्रमा लगा सकेंगे। इसके लिए 25 दिसंबर को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा के बटेश्वर से हेलीपोर्ट सेवा का लोकार्पण शिलान्यास करेंगे। हेलीकॉप्टर की पहली उड़ान में राधाकृष्ण बटेश्वर से गोवर्धन के पैंठा हेलीपोर्ट पहुंचेंगे, इसके बाद वह गिरिराज परिक्रमा लगाकर श्रद्धालु भक्तों की सेवा में शामिल होगा।

ये भी पढ़े: मथुरा: जन-जन तक पहुँचने का संकल्प लेकर मथुरा के राया पहुँची विकसित भारत संकल्प यात्रा 

दरअसल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सब के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने 4.95 करोड़ की लागत से गोवर्धन में हेलीपोर्ट का निर्माण कराया है। हेलीपोर्ट करीब चार एकड़ जमीन पर विकसित है। यहां एक साथ चार हेलीकॉप्टर उतारने की व्यवस्था की गई।

शुक्रवार को जिला पर्यटन अधिकारी और सीओ राम मोहन शर्मा ने हेलीपोर्ट स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हेलीपोर्ट पर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा रही हैं। 25 दिसंबर को हेलीपोर्ट पर पहला हेलीकॉप्टर लैंड करेगा, और फिर वह निरंतर श्रद्धालु भक्तों की सेवा में शामिल किया जाएगा।

जिला पर्यटन डी के शर्मा ने बताया कि गोवर्धन में हेलीपोर्ट बनकर तैयार है। 25 दिसंबर को बटेश्वर से मुख्यमंत्री लोकार्पण शिलान्यास करेंगे। बटेश्वर हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा, और फिर गोवर्धन में राधाकृष्ण के स्वरूप के साथ गिरिराज परिक्रमा करेगा। इसके बाद हेली कोप्टर सेवा श्रद्धालु भक्तों के सेवा में शामिल किया जाएगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, यहां आने वाले श्रद्धालु भक्तों का आवागमन भी सुगम हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here