न्यूज़लिंक हिंदी, हिमाचल प्रदेश। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बता दे कि कांग्रेस के छह आयोग्य विधायकों ने भाजपा का हाथ थाम लिया है। सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, इंदर दत्त लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो और चैतन्य शर्मा हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए।
#WATCH | Six rebel MLAs of Himachal Pradesh- Sudhir Sharma, Ravi Thakur, Inder Dutt Lakhanpal, Devendra Bhutto, Rajendra Rana, and Chaitanya Sharma, join BJP in the presence of Himachal Pradesh BJP President Rajiv Bindal and Union Minister Anurag Thakur. pic.twitter.com/IftAl6U1T5
— ANI (@ANI) March 23, 2024
जानकार अनुसार तीन निर्दलीय विधायक भी भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। साथ ही कांग्रेस के चार विधायकों के भी बीजेपी में जाने की बात सामने आई है। दिल्ली में भाजपा में शामिल करने के बाद हिमाचल लाने का कार्यक्रम है।
शनिवार दोपहर यानी आज तीन बजे ये शिमला पहुंचेंगे। यहां भाजपा के कार्यकर्ता इनका स्वागत भी कर सकते हैं। शुक्रवार को शिमला में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में इस कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। इसके अलावा विधायक दल की बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर भी मंथन किया गया।
चुनाव के लिए रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई
भाजपा विधायक दल की बैठक विपिन सिंह परमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें सतपाल सत्ती, रणधीर शर्मा, हंस राज, प्रकाश राणा, पवन काजल, सुरेंद्र शौरी, दिलीप ठाकुर, दीपराज, रणवीर निक्का, विनोद कुमार, बलवीर वर्मा, इंद्रसिंह गांधी, रीना कश्यप, पूर्ण चंद, जनक राज, लोकिंद्र कुमार और भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा उपस्थित रहे वहीं विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई है।
ये भी पढ़ें : गुजरात में BJP को लगा दूसरा झटका, चुनाव लड़ने से एक ही दिन में दो उम्मीदवारों ने किया इनकार

