Himachal Pradesh: 14 साल के नाबालिक लड़के से 28 साल की महिला ने रचाई शादी, परिजनों ने पुलिस से की शिकायत

एक 28 वर्षीय महिला ने अपने ही पड़ोस में रहने वाले 14 वर्षीय किशोर से शादी रचा ली। शादी की भनक लगते ही किशोर के परिजन मामले को लेकर पुलिस के पास पहुंचे।

0
222

न्यूज़लिंक हिंदी। बड़े बुजुर्ग एक कहावत कहते हैं, कि जब प्यार का भूत सर पर चढ़कर बोलता है तो अच्छे-अच्छे का दिमाग खराब हो जाता है। प्यार के नशे में इंसान उम्र की सीमा तक नहीं देखता। कुछ ऐसा ही ऊना जिले में देखने को मिला है। जिसकी चर्चा हर ओर हो रही है।

बता दे कि ऊना में एक 28 साल की महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाले 14 वर्षीय किशोर को दिल दे बैठी। अपने प्यार को पाने की बेताबी कुछ ऐसी थी कि महिला ने किशोर से जबरन शादी भी कर ली। वहीं, अब किशोर के परिजन पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचे हैं।

परिजन मामले को लेकर पहुंचे पुलिस के पास
जानकारी के अनुसार, ऊना में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। जिसमें एक 28 वर्षीय महिला ने अपने ही पड़ोस में रहने वाले 14 वर्षीय किशोर से शादी रचा ली। शादी की भनक लगते ही किशोर के परिजन मामले को लेकर पुलिस के पास पहुंचे। जहां पुलिस ने दोनों पक्षों को थाना में बुलाकर कर जांच शुरू कर दी है। युवती का दावा है कि उसने किशोर से कोर्ट मैरिज की है। अब पुलिस इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से पेश किए दस्तावेजों के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।

ये भी पढ़ें : Assam: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने बड़ा बयान देते हुए कहा- देश में सबका धर्म मानवता और……

अब तुम्हारा बेटा घर नहीं जा सकता
पुलिस को दिए गए शिकायत पत्र के अनुसार, मूल रूप से बिहार निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि पिछले काफी समय से उसका परिवार ऊना के एक गांव में रह रहा है। उनके दो बेटे 18 और 14 वर्ष के हैं और उनकी दो बेटियां 7 और 6 वर्ष की है। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि उसके 14 वर्षीय बेटे को साथ की झुग्गी में रहने वाली महिला जबरदस्ती ले गई है और मारपीट करती है। किशोर के परिजनों ने बताया कि जब बेटे को वापस लेने के लिए गए तो महिला ने बोला हमने कोर्ट मैरिज करवा ली है। अब तुम्हारा बेटा घर नहीं जा सकता। इस पर अब मेरा हक है।

पीड़ित परिजनों ने पुलिस के समक्ष न्याय की गुहार लगाई है। परिजनों का कहना है कि उनके बेटे की उम्र अभी 14 वर्ष है। उनका बेटा नाबालिग है, उसे जबरन ले जाया गया, अगर दोनों के बीच शादी हुई है तो कोर्ट मैरिज के कागज मुहैया करवाया जाए।

ये भी पढ़ें : New Year 2024: गोवा पर्यटकों को New Year में मुफ्त मिल रही हैं ये पांच चीजें, उठा सकते हैं आप भी फायदा

वहीं, एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने कहा “मामले में शिकायत मिली है. पीड़ित पिता ने बताया है कि 28 साल की महिला ने उसके नाबालिग बेटे के साथ शादी रचाई है. दोनों पक्ष बिहार के रहने वाले हैं. पुलिस ने दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए महिला थाना बुलाया है. मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here