Himachal Pradesh : एक दिल दहलाने वाली खबर, बादल फटने से टूटा ग्लेशियर, तबाह हुआ पूरा गांव,दर्जनों लोग लापता

0
209

न्यूज़लिंक हिंदी। शिमला (रामपुर) और कुल्लू से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है, जानकारी के मुताबिक, बादल फटने से बहुत ही भारी नुकसान हुआ है।

ग्लेशियर की भी टूटने की खबर सामने आ रही है, जिसमें करीब 42 लोगों की लापता होने की खबर आ रही है। भारी बारिश के कारण रामपुर के समेज गांव में 36 लोग भी लापता हैं, वहीं कुल्लु के बागी पुल में 6 लोग अभी भी लापता है।

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खु मे सोशल मीडिया साइट एक्स पर हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए खास संदेश भी दिया है, उन्होंने कहा है कि आपदा प्रभावित हर व्यक्ति मेरे परिवार का सदस्य है। उन्होंने कहा है कि अभी हिमाचल परिवार के लिए संकट का ही समय है।

वहीं शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आपदा से पूर्ण अवगत भी करवाया, उन्होंने पीएम मोदी को शिमला, कुल्लू और मंडी जिलों में बादल फटने तथा बाढ़ से हुए नुकसान के बारे में बताया।

भाजपा नेता ने यहां जारी एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री ने राज्य को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया और पार्टी कार्यकर्ताओं से राहत कार्यों में पूरी तरह से शामिल होने के लिए भी मुख्य रूप से कहा,और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here