न्यूज़लिंक हिंदी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार (24 मार्च) को सियाचिन की जगह लेह में जवानों के साथ होली मनाई। दरअसल, राजनाथ सिंह ने रविवार (24 मार्च) को सियाचिन में जाकर वहां तैनात जवानों के साथ होली मनाने का प्लान बनाया था, लेकिन रविवार सुबह अचानक मौसम में खराबी की वजह से उन्हें अपना प्लान बदलना पड़ा।
ये भी पढ़े : Meerut News: मेरठ में दर्दनाक हादसा, चार्जिंग पर लगा मोबाइल फटा, चार बच्चों की मौत, पति-पत्नी की हालत नाजुक
जानकारी के मुताबिक, बाद में राजनाथ सिंह ने लेह जाने का प्लान बनाया और वहां जाकर सशस्त्र बलकर्मियों के साथ होली मनाई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम के रद्द होने की सूचना रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर दी।
#WATCH | Ladakh: Defence Minister Rajnath Singh celebrates #Holi with Armed Forces Personnel, at Leh Military Station. pic.twitter.com/dU4Q2Rq31c
— ANI (@ANI) March 24, 2024
रक्षा मंत्री ने लेह में ‘हॉल ऑफ फेम’ पर देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों को याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने जवानों के साथ होली मनाई। उन्हें गुलाल लगाते हुए मिठाई भी खिलाईं। देश के नागरिक अपने घरों में सुरक्षित तरीके से होली मना सकें, इसलिए सीमा पर देश की रक्षा में तैनात वीर सैनिक तैनात हैं। ऐसे में उनका मनोबल बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्री यहां पहुंचे। होली का पर्व मनाते हुए जवानों ने खूब गुलाल उड़ाया और एक-दूसरे को मिठाइयां भी खिलाई।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को विश्व के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन में जवानों के साथ होली मनाने के लिए पहुंचाने वाले थे। लेकिन मौसम में हुए बदलाव के कारण उन्हें सियाचिन दौरे में बदलाव करना पड़ा।
रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर दी जानकारी
रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर लिखा, “सियाचिन में मौसम की खराब स्थिति के कारण रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे में बदलाव किया गया है। अब वह लेह में सशस्त्र बलकर्मियों के साथ होली मनाएंगे।” इससे एक दिन पहले राजनाथ सिंह ने लिखा था “24 मार्च को मैं दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन में रहूंगा। वहां तैनात सशस्त्र बलों के जवानों के साथ होली मनाने के लिए उत्सुक हूं।”
Due to inclement weather conditions in Siachen, there is a change in Raksha Mantri Shri @rajnathsingh’s tour programme.
He will now celebrate Holi with Armed Forces Personnel in Leh.
— रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India (@DefenceMinIndia) March 24, 2024

