बिहार में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार एसयूवी ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, 3 बच्चों समेत 8 की मौत

बिहार के खगड़िया जिले में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। बारातियों से भरी तेज रफ्तार एसयूवी कार ने ट्रैक्टर के पीछे से टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में 7 लोगों की मौके पर मौत हो गई। साथ ही 1 शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई।

0
463

न्यूज़लिंक हिंदी। बिहार के खगड़िया जिले में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। बारातियों से भरी तेज रफ्तार एसयूवी कार ने ट्रैक्टर के पीछे से टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में 7 लोगों की मौके पर मौत हो गई। साथ ही 1 शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई। 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़े : Muzaffarnagar: शिक्षक और सिपाही के बीच हुआ विवाद, नशे में एसएसपी आवास के सामने ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि जिले के चौथम थाना क्षेत्र के ठूठी मोहनपुर से बारात मरैया थाना क्षेत्र स्थित बिठला गांव आई थी। बारात के ही लोग सूर्योदय से पहले करीब तीन से चार बजे के बीच लौट रहे थे। इसी दौरान पसराहा थाना क्षेत्र स्थित न 31 विद्या रत्न पेट्रोल पंप के पास एसयूवी वाहन सीमेंट लोड ट्रैक्टर के पीछे जा घुसी। इससे वाहन सवार सात लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गई जबकि एक की मौत सदर अस्पताल खगड़िया में इलाज के दौरान हुई है।

ये भी पढ़े : एल्विश यादव को लेकर चौंकाने वाली खबर, सांप और सांपो का ज़हर मंगवाने की बात की कबूल, इन धाराओं में केस हुआ दर्ज

घटना की सूचना मिलने के बाद मरने परिजनों में कोहराम मच गया है। आननफानन में सभी लोग घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद खगड़िया सदर अस्पताल में भी लोगों की भीड़ जुड़ गई है। पूरा अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। मरने वालों की पहचान विनोद ठाकुर के 32 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार, उमेश ठाकुर के सात वर्षीय पुत्र मोनू कुमार, प्रमोद कुमार के 25 वर्षीय पुत्र अमन कुमार, विकास ठाकुर के 23 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार, राम ठाकुर के 50 वर्षीय पुत्र पलटू ठाकुर, शांति ठाकुर के 47 वर्षीय पुत्र विकास कुमार, विकास ठाकुर के 10 वर्षीय पुत्र दिलों कुमार और रोहन सिंह के 48 वर्षीय पुत्र प्रकाश सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचे सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here