डोडा में भीषण सड़क हादसा, ओवरटेक करते हुए खाई में गिरी बस, 33 की मौत, कई घायल

जम्मू-कश्मीर के डोडा में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। किश्तवाड़ से जम्मू जा रही बस अस्सार इलाके में खाई में गिर गई। बस अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

0
118

न्यूज़लिंक हिंदी। जम्मू-कश्मीर के डोडा में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। किश्तवाड़ से जम्मू जा रही बस अस्सार इलाके में खाई में गिर गई। बस अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 33 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और 15 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को किश्तवार और डोडा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए जल्द ही हेलीकॉप्टर सर्विस शुरू की जाएगी।

हादसे का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचित किया गया। घायलों को इलाज के लिए जीएमसी डोडा ले जाया जा गया है। इनमें से भी कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में मरने वालों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। दो घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जीएमसी जम्मू के लिए रेफर किया गया, लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई।

ओवरटेक के चलते हुआ हादसा
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जानकारी में पता चला है कि इस मार्ग पर तीन बसें एक साथ चल रही थी और एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में यह बड़ा हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जिला उपायुक्त, एसएसपी डोडा सहित अन्य कई अधिकारी जीएमसी डोडा पहुंचे गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को तुरंत और उचित इलाज मिले इसके लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और डॉ. जितेंद्र सिंह ने हादसे पर दुख जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here