न्यूज़लिंक हिंदी। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) की ओर से चुनाव कानूनगो और एक्सटेंशन ऑफिसर के खाली पदों पर भर्ती चल रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 जनवरी 2024 तय की गयी है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्यता रखते हैं और अभी तक फॉर्म नहीं भरा है वे तुरंत ही फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से भरा जा सकता है।

कैसे करें आवेदन
बता दे कि इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और वेबसाइट के होम पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थी पहले रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें और इसके बाद अन्य जानकारी एवं दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म भर दें।
पात्रता एवं मापदंड
इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएशन उत्तीर्ण किया हो और साथ ही हिमाचल प्रदेश के रीति-रिवाजों, तौर-तरीकों और बोलियों का ज्ञान होना चाहिए। इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
भर्ती विवरण
24 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से निर्वाचन कानूनगो के लिए 16 पद और एक्सटेंशन ऑफिसर के लिए 09 पद आरक्षित। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Manipur: असम राइफल्स के जवान ने अंधाधुंध चलाई गोली, दो जवानों की मौत, पांच घायल, पढ़ें पूरी खबर

