Hyderabad : नवनीत राणा ने ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा,15 सेकेंड के लिए पुलिस हटा लो,जानिए आगे

0
146

न्यूज़लिंक हिंदी। महाराष्ट्र के अमरावती से सांसद नवनीत राणा बुधवार को जो कि बीजेपी से उम्मीदवार माधवी लता के लिए प्रचार करने हैदराबाद पहुंची। इस दौरान उन्होंने ओवैसी बंधुओं पर निशाना साधा। इतना ही नहीं राणा ने अपने टिप्पणी का यह वीडियो अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया और अकबरुद्दीन ओवैसी और असदुद्दीन औवेसी दोनों को मुख्य रूप से टैग भी किया।

इस वीडियो में अमरावती की सासंद कह रही हैं, केवल 15 सेकंड के लिए पुलिस हटा लो, ओवैसी भाइयों को पता नहीं लगेगा कि वो कहां से आए और किधर गए। दो भाई हैं, उनमें से छोटा भाई बोलता है कि 15 मिनट के लिए पुलिस को कहा हटा दो तो हम दिखाएंगे कि क्या कर सकते हैं। छोटे को मेरा कहना है कि तेरे को 15 मिनट लगेंगे और हमको सिर्फ 15 सेकेंड ही लगेंगे।

नवनीत राणा के इस बयान पर ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है। मामले में एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने कहा कि नवनीत राणा समझ गई हैं कि वह इस बार वह अमरावती से बुरी तरह हार रही हैं। इससे वह बौखला गई हैं। यह झटका और वह बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए वह यह सब बकवास कह रही है।

पठान ने पूछा अगर 15 सेकंड के लिए पुलिस हटा दी जाए तो आप क्या करेंगे,पुलिस प्रशासन क्या कर रहा है? अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई? क्या चुनाव में ऐसे बयानों की इजाजत है? हम चाहेंगे कि चुनाव आयुक्त इस बयान का संज्ञान ले और कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here