Hyderabad : ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा,पीएम मोदी संविधान बदलना चाहते हैं, ताकि रिजर्वेशन को खत्म किया जा सके

0
159

न्यूज़लिंक हिंदी। ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी संविधान बदलना चाहते हैं, ताकि रिजर्वेशन को पूर्ण रूप से खत्म किया जा सके।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए ओवैसी ने कहा, प्रधानमंत्री हैदराबाद में दूल्हे भाई का नाम लिए हैं और दो पार्टियां मिलाकर मुझे जिता रहे हैं। हम 40 साल से बीजेपी को हरा रहे हैं। 2014 और 2019 में पीएम मोदी आए ,लेकिन यहां ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन जीती। 2018 और 2023 के विधानसभा में भी पीएम मोदी यहां और मजलिस जीती।

पीएम मोदी और अमित शाह जब तक मजलिस का नाम नहीं लेते उनका पेट दर्द खत्म नहीं होता, उन्होंने कहा, मैं पीएम से पूछना चाहता हूं कि पीएम केयर फंड का पैसा कहां है? चुनावी बॉन्ड का पैसा किस बैंक में है? बेरोजगारी और महंगाई हद से ज्यादा बढ़ रही है। आपने नौजवानों को रोजगार नहीं दे रहे और बेरोजगारी उनका मुकद्दर बना दिया है।

AIMIM चीफ ने कहा कि पीएम मोदी संविधान बदलना चाहते हैं, ताकि वह आरक्षण को मुख्य रूप से खत्म कर सकें, वह कहते हैं कि हम घुसपैठिए हैं और हमारी बेटियां कितनों बच्चों को जन्म देती है। यह गलत है। क्या कोई मुस्लिम एक हिंदू महिला का ‘मंगलसूत्र’ छीन लेगा, प्रधानमंत्री हताश हो चुके हैं।

बता दें कि उनका यह बयान पीएम मोदी के तेलंगाना दौरे के बाद आया है। प्रधानमंत्री बुधवार को सूबे में प्रचार करीमनगर में प्रचार के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को मुख्य रूप से संबोधित किया , विपक्षी दलों पर निशाना भी साधा। उन्होंने दावा किया कि जनता के आशीर्वाद से बीजेपी और एनडीए तेजी से जीत की ओर बढ़ रही है।

बता दें कि तेलंगाना में लोकसभा की लगभग 17 सीट हैं। यहां 13 मई को चौथे चरण में वोट डाले जाएंगे। बीजेपी ने तेलंगाना की सबसे हॉट सीट हैदराबाद से माधवी लता को मैदान में मुख्य रूप से उतारा है, जहां उनका मुकाबला असदुद्दीन ओवैसी से होगा। अब यहाँ पर काटें की टक्कर का दिलचस्प मुक़ाबला हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here