न्यूज़लिंक हिंदी, हैदराबाद। हालही में एक बहुत ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। बता दे कि एक युवक ने शादी से पहले अपनी मुस्कान को और खूबसूरत बनाने के लिए सर्जरी कराने का फैसला किया, लेकिन इसका अंजाम बहुत ही दर्दनाक हुआ।
‘स्माइल सर्जरी’ के दौरान हुई मौत
जानकारी के लिए बता दे कि युवक की स्माइल सर्जरी के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि 16 फरवरी को लक्ष्मी नारायण विंजाम ने जुबली हिल्स में एफएसएस इंटरनेशनल डेंटल क्लिनिक में ‘स्माइल सर्जरी’ कराई, जिस दौरान उनकी मौत हो गई।
ओवरडोज के कारण हुई मृत्यु
लक्ष्मी नारायण विंजाम के पिता का कहना है कि सर्जरी के दौरान एनेस्थीसिया के ओवरडोज के कारण उनकी मृत्यु हुई है। वहीं परिवार को विंजाज के सर्जरी की कोई जानकारी नहीं थी। फिलहाल, उनके परिवार ने अस्पताल पर लापरवाही का मामला दर्ज कराया है। इसके बाद से पुलिस ने अस्पताल के रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।
अगले महीने उसकी शादी थी
जुबली हिल्स के स्टेशन हाउस ऑफिसर के वेंकटेश्वर रेड्डी ने बताया कि लक्ष्मी नारायण 16 फरवरी को दोपहर करीब 2.30 बजे क्लिनिक आए थे। शाम करीब 4.30 बजे उन्हें ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया और लगभग दो घंटे तक सर्जरी चली। शाम करीब सात बजे डॉक्टर ने उनके पिता को बुलाया और उन्हें जुबली हिल्स स्थित अपोलो अस्पताल ले जाया गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लक्ष्मी नारायण की एक हफ्ते पहले ही सगाई हुई थी और अगले महीने उसकी शादी होने वाली थी।
ये भी पढ़ें : UK Visa: तीन हजार भारतीयों को ब्रिटेन जाने का मिलेगा वीजा, सुनक सरकार की बड़ी घोषणा

