‘राजनीति से संन्यास और झारखंड छोड़ दूंगा…’, विधानसभा में हेमंत सोरेन ने बीजेपी को दी चुनौती

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को BJP को उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप साबित करने की चुनौती देते हुए कहा कि अगर आरोप साबित हो गए तो वह राजनीति छोड़ देंगे।

0
304

न्यूज़लिंक हिंदी। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को BJP को उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप साबित करने की चुनौती देते हुए कहा कि अगर आरोप साबित हो गए तो वह राजनीति छोड़ देंगे। विधानसभा में झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन द्वारा पेश किए विश्वास प्रस्ताव में भाग लेते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र द्वारा साजिश रचे जाने के बाद राजभवन ने उनकी गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभायी।

ये भी पढ़े: Uttarakhand: जगद्गुरु रामभद्राचार्य का हर दिन तबीयत में हो रहा सुधार, हालचाल जानने पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धन शोधन के एक मामले में पिछले सप्ताह हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था। इसके बाद झामुमो के विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने दो फरवरी को झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

ये भी पढ़े: Uniform Civil Code News: उत्तराखंड विधानसभा का सत्र आज से शुरू, जानिए धामी सरकार का प्लान

हेमंत सोरेन ने कहा, ‘‘मैं भाजपा को मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप साबित करने की चुनौती देता हूं। अगर आरोप साबित हुए तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।’’ सोरेन अभी ईडी की हिरासत में हैं। उन्हें विशेष पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) अदालत ने विश्वास मत में हिस्सा लेने की अनुमति दी है। इससे पहले, चंपई सोरेन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ने लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित झारखंड सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here