न्यूज़लिंक हिंदी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शु्क्रवार को महाराष्ट्र दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने हजारों करोड़ों रुपये के विकास परियोजनाओं की सौगात दी। पीएम मोदी ने सोलापुर में विकास परियोजना का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया। प्रधानमंत्री मोदी अपने संबोधन के वक्त भावुक हो गए। पीएम मोदी ने कहा, ‘अटल आवास योजना के तहत बने घरों को देखकर आया और मुझे लगा कि काश मैं भी बचपन में इस तरह के घर में रह पाता। ये बातें कहते हुए पीएम के आंसू निकल आए और और वह कुछ सेकंड के लिए चुप हो गए।
#WATCH | PM Modi gets emotional as he talks about houses completed under PMAY-Urban scheme in Maharashtra, to be handed over to beneficiaries like handloom workers, vendors, power loom workers, rag pickers, Bidi workers, drivers, among others.
PM is addressing an event in… pic.twitter.com/KlBnL50ms5
— ANI (@ANI) January 19, 2024
पीएम मोदी ने अध्योध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे भगवान राम के मंदिर के उद्घाटन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ये समय हम सभी के लिए भक्ति-भाव से भरा हुआ है। 22 जनवरी को वो ऐतिहासिक क्षण आने वाला है, जब हमारे भगवान राम अपने भव्य मंदिर में विराजने जा रहे हैं। हमारे आराध्य के दर्शन टेंट में करने की दशकों पुरानी पीड़ा अब दूर होने जा रही है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले कुछ संतों के मार्ग दर्शन में मैं अपने यम नियमों में व्यस्त हूं और मैं उसका कठोरता से पालन कर रहा हूं। ये भी संयोग है कि मेरे अनुष्ठान की शुरुआत महाराष्ट्र के नासिक से पंचवटी की भूमि से हुई।
पीएम मोदी ने कहा कि ये रामराज्य ही है कि जिसने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की प्रेरणा दी है। 2014 में सरकार बनते ही मैंने कहा था, ‘मेरी सरकार गरीबों के लिए समर्पित सरकार है।’ इसलिए हमने एक के बाद एक ऐसी योजनाएं लागू कीं, जिससे गरीबों की मुश्किलें कम हों और उनका जीवन आसान बने।

