नौकरी से इस्तीफा दे चुके IAS अभिषेक सिंह ग्लैमर की दुनिया में रखने जा रहे है कदम, एक्स हैंडल पर दी जानकारी

IAS पद से इस्तीफा के बाद अभिषेक ने ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा है।

0
200

न्यूज़लिंक हिंदी। IAS अधिकारी अभिषेक सिंह ने भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दे दिया है। वे गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रेक्षक ड्यूटी के दौरान कार के आगे फोटो खिंचवा कर सोशल मीडिया पर डालने के कारण चर्चा में आए थे। फरवरी 2023 से IAS अभिषेक सिंह सस्पेंड चल रहे थे। पद से इस्तीफा देने के बाद अभिषेक बॉलीवुड में करियर बनाने में जुटे हैं।अभिषेक सिंह ने शूटिंग पूरी होने के बाद ट्वीट किया है। अभिषेक सिंह ने सनी लियोन के साथ अपने एक अकाउंट से वीडियो को ट्विट किया है।

बॉलीवुड में करियर बनाने में जुटे अभिषेक..
अभिषेक सिंह नें खुद ट्विटर पर जानकारी साझा की है कि उनका रैप सॉंग आ रहा है। ये गाना सनी लियोन के साथ आ रहा है।अभिषेक ने सनी लियोन के साथ अपने एक अकाउंट से वीडियो को ट्विट किया है। सनी लियोन के जल्द ही जौनपुर आने की जानकारी भी ट्वीट में दी गई है। मेरी पार्टी में कोई थर्ड पार्टी नहीं है ये रैप सांग अभिषेक सिंह ने खुद गाया है। गौरतलब है कि IAS पद से इस्तीफा के बाद अभिषेक ने ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा है।

ये भी पढ़ें : Karwa Chauth : भूलकर भी न करें करवा चौथ पर ये काम, वैवाहिक जीवन पर आ सकता है संकट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here