न्यूजलिंक हिंदी डेस्क। ICC ODI World Cup 2023 India vs Australia 2023: वनडे विश्व कप 2023 में रविवार को भारत का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के साथ है। दोनों टीमें जीत के साथ विश्व कप अभियान शुरू करना चाहेंगी। चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में यह मैच दोपहर दो बजे शुरू हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। तीसरे ओवर में बुमराह ने ओपनिंग करने आए मिचेल मार्श को शून्य पर आउट कर दिया। इसके बाद डेविड वार्नर ने स्टीवेन स्मिथ के साथ खेल को आगे बढ़ाया।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 74 रन पहुंचा था तभी 17वें ओवर में कुलदीप यादव ने ऑस्ट्रेलिया के बड़े बल्लेबाज डेविड वार्नर को अपना शिकार बनाया। 41 रन के स्कोर पर डेविड वार्नर गेंदबाजी कर रहे कुलदीप को ही कैच थमा बैठे। डेविड वार्नर ने पारी के दौरान 6 चौके लगाए। ऑस्ट्रेलिया का 110 रन पर तीसरा विकेट भी गिर गया। जडेजा ने स्टीवेन को क्लीन बोल्ड मार दिया। स्टीवेन ने 71 गेंदों पर 46 रन बनाए। इस दौरान स्टीवेन ने 5 चौके भी जड़े। खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 28 ओवर के बाद 115 रन बना लिए हैं। अब मार्नस लाबुशेन के साथ ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर हैं।
नोट:::खबर अपडेट की जा रही है।

